लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान भेजा गया अफगानिस्तान का महत्वपूर्ण डेटा, सी 170 विमान में दस्तावेज से भरा बैग पहुंचा

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 11, 2021 13:33 IST

अफगानिस्तान में तालिबान के शासन से सबसे ज्यादा पाकिस्तान खुश नजर आ रहा है और यह बात पाकिस्तान के प्रमुख ने खुलकर स्वीकार भी की है । अब सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि अफगानिस्तान के महत्वपूर्ण दस्तावेज पाकिस्तान भेजे गए हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान ने देश का महत्वपूर्ण डेटा पाकिस्तान के साथ किया साझासी 170 के तीनों विमानों से दस्तावेज के बैग भेजे गए आवाजाही का समन्वय पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत मंसूर अहमद ने किया

इस्लामाबाद :  अफगानिस्तान में अंतरिम सरकार की घोषणा लगभग हो चुकी है । देश के लिए आर्थिक योजनाओं की घोषणा के एक दिन बाद अफगानिस्तान के महत्वपूर्ण वर्गीकृत डेटा को पाकिस्तान भेजा गया । दरअसल पाकिस्तान शुरू से ही अफगानिस्तान में तालिबान का समर्थन करता आया है । अब दस्तावेजों के फेरबदल से इस बात को और जोर मिल गया है । 

हालांकि 9/11 के हमले के कारण तालिबान ने अंतरिम सरकार की शपथ योजना को रद्द कर दिया है । अमेरिका में आतंकवादी हमले की यह 20 वीं वर्षगांठ है । अंतरिम सरकार की घोषणा 7 सितंबर को की गई थी । 

सूत्रों के अनुसार मानवीय सहायता के साथ गुरुवार को काबुल के लिए आए तीन सी170 विमान दस्तावेजों से भरे बैग के साथ रवाना हुआ । सीएनएन न्यूज 18 ने पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ काम करने वाले एक सूत्र के हवाले से कहा कि ये पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) द्वारा लिए गए गोपनीय दस्तावेज थे। दस्तावेज़ मुख्य रूप से एनडीएस वर्गीकृत दस्तावेज़, हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड हैं।

शीर्ष सूत्रों ने कहा कि आईएसआई द्वारा अपने उपयोग के लिए डेटा को डिक्रिप्ट किया जाएगा, जो एक बड़ा सुरक्षा खतरा पैदा कर सकता है । सूत्रों ने कहा कि इससे तालिबान सरकार भी पाकिस्तान पर निर्भर हो जाएगी । सूत्रों के अनुसार दस्तावेजों की आवाजाही का समन्वय पाकिस्तान के अफगानिस्तान के राजदूत मंसूर अहमद ने किया था । 

पड़ोसी देशों ने भी पाकिस्तानी रुपये में द्विपक्षीय व्यापार करने का फैसला किया है । इससे पहले, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तालिबान का द्विपक्षीय व्यापार अमेरिकी डॉलर में था, और अफगान मुद्रा शक्तिशाली थी । इस कदम से पाकिस्तान की मुद्रा का अफगान व्यापारियों और व्यापारिक समुदाय पर कब्जा हो जाएगा ।

तालिबान ने ऐसे कई नेताओं को अपनी सरकार में महत्वपूर्ण पद दिए है, जिनका नाम आतंकवादियों की हिट लिस्ट में है । उसके बाद तालिबान और अफगानिस्तान की ओर से दस्तावेजों लेन-देन भी संशय पैदा कर रहा है ।  

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला