लाइव न्यूज़ :

‘किल द बिल’ प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, 26 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 4, 2021 09:02 IST

Open in App

लंदन, चार अप्रैल पुलिस की शक्तियां बढ़ाने संबंधी सरकार की योजनाओं के खिलाफ ब्रिटेन के लंदन में हुए ‘किल द बिल’ प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों के बाद कम से कम 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मेट्रोपोलिटन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया और इस दौरान पुलिस पर हथियारों से हमले किए गए। ऐसा बताया जा रहा है कि शनिवार को हुई इस झड़प में 10 अधिकारी घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि पुलिस पर हमला करने और शांति भंग करने समेत विभिन्न अपराधों के लिए 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

लंदन के ‘पार्लियामेंट स्क्वैयर’ में शनिवार को पुलिस अभियान का नेतृत्व करने वाले कमांडर एडे एडेलेकन ने कहा कि अधिकतर प्रदर्शनकारियों ने सामाजिक दूरी का पालन किया और पुलिस के निर्देशों का पालन किया, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों की बात मानने से इनकार कर दिया।

प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पुलिस की शक्तियां बढ़ाने से संबंधित विधेयक के खिलाफ ब्रिटेन में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं, जिन्हें ‘किल द बिल’ नाम दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'