लाइव न्यूज़ :

चिनफिंग ने जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए और कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई

By भाषा | Updated: December 13, 2020 18:36 IST

Open in App

बीजिंग, 13 दिसंबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने में योगदान देने के लिए 2030 तक और प्रतिबद्धताओं की घोषणा की एवं हरित महत्व को रेखांकित करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पर्यावरण के अनुकूल जलवायु शासन के साथ नया नजरिया अपनाने की अपील की।

गौरतलब है कि 2030 जलवायु लक्ष्य योजना के तहत यूरोपीय आयोग ने उस समय तक ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कम से कम 55 प्रतिशत की कमी लाने, ग्रीनहाउस गैसों में कटौती पर यूरोपीय संघ की आकांक्षा बढ़ाने एवं 2050 तक यूरोप को जलवायु तटस्थ बनाने की राह पर ले जाने का प्रस्ताव किया है।

चिनफिंग ने पेरिस समझौते की पांचवी सालगिरह पर शनिवार को आयोजित ‘क्लाइमेट एम्बिशन समिट’ को वीडियो लिंक से संबोधित करते हुए कहा कि चीन ने ऐतिहासिक पेरिस समझौते को अंगीकार कर महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उसे लागू करने का सक्रिय प्रयास किया है।

पेरिस समझौते का लक्ष्य बढ़ते वैश्विक तापमान पर अंकुश लगाना है।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र, ब्रिटेन और फ्रांस ने चिली एवं इटली के साथ मिलकर इस सम्मेलन की मेजबानी की तथा जलवायु आकांक्षा को बढ़ाने और पेरिस समझौते को लागू करने की दिशा में वैश्विक जलवायु नेताओं को मंत्रणा के लिए साथ लाया।

चिनफिंग ने सितंबर में उनके द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए योगदान बढ़ाने तथा अन्य नीतियां अपनाने एवं उपाय करने की घोषणा का भी जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने 2030 तक के लिए चीन की और प्रतिबद्धताओं की घोषणा की।

शिन्हुआ संवाद एजेंसी के मुताबिक चिनफिंग ने कहा कि चीन वर्ष 2005 के स्तर के मुकाबले प्रति इकाई जीडीपी पर 65 प्रतिशत कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन कम करेगा, गैर जीवाश्म ईंधन की हिस्सेदारी में 25 प्रतिशत की वृद्धि करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसके साथ ही चीन वर्ष 2005 के मुकाबले वनक्षेत्र को छह अरब घन मीटर बढ़ाएगा तथा पवन एवं सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता बढ़ाकर 1.2 अरब किलोवाट करेगा।

गौरतलब है कि अमेरिका और चीन दुनिया के दो सबसे अधिक प्रदूषण फैलाने वाले देश हैं। अमेरिका इस साल चार नंवबर को आधिकारिक रूप से वर्ष 2015 में हुए पेरिस समझौते से अलग हो गया था।

लेकिन पेरिस समझौते के क्रियान्वयन की संभावनाएं बढ़ गयी हैं क्योंकि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने पेरिस समझौते के क्रियान्वयन का वादा किया है।

चिनफिंग ने कहा, ‘‘हम घोषित लक्ष्य को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाएंगे और जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना करने के लिए अधिक योगदान भी करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ केवल बहुपक्षवाद, एकता एवं सहयेाग से हम साझा लाभों को हासिल कर सकते हैं और ऐसे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं जो सभी के लिए लाभकारी होंगे। चीन पेरिस समझौते के प्रति सभी देशों के सहयोग और जलवायु परिवर्तन से निपटने में उनके बड़े योगदान का स्वागत करता है।’’

उन्होंने कहा कि साझा परंतु विभेदित जिम्मेदारियों के सिद्धांत का पालन करते हुए सभी देशों को अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं क्षमताओं के आलोक में अधिकतम कदम उठाने की जरूरत है ।

शी ने इस बात पर भी बल दिया कि विकसित देशों को वित्तपोषण, प्रौद्योगिकी एवं क्षमता निर्माण में विकासशील देशों की मदद करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं