चांद की सतह से नमूने लेकर धरती पर आने की तैयारी में चीन का यान

By भाषा | Published: December 3, 2020 09:41 AM2020-12-03T09:41:41+5:302020-12-03T09:41:41+5:30

Chinese vehicle preparing to come to Earth by taking samples from the lunar surface | चांद की सतह से नमूने लेकर धरती पर आने की तैयारी में चीन का यान

चांद की सतह से नमूने लेकर धरती पर आने की तैयारी में चीन का यान

बीजिंग, तीन दिसंबर (एपी) चीन का चंद्रयान ‘चांग ई 5’ चांद की सतह से नमूने एकत्रित करने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर चुका है और अब वह धरती पर आने को तैयार है। चीन सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

‘चांग ई 5’ चांद की सतह पर पहुंचने वाला चीन का तीसरा यान है। यह चीन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम की कड़ी का हालिया अभियान है। चीन मंगल पर भी रोबोट रोवर भेज रहा है।

‘चांग ई 5’ चांद की सतह से चट्टानों के नमूने लेने के लिए मंगलवार को पहुंचा था। ‘चांग ई 5’ अगर इस कार्य में सफल रहा तो 1976 के बाद चंद्रमा की सतह से नमूने लाने का यह पहला सफल अभियान होगा।

‘चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ ने एक बयान में कहा, ‘‘यान ने चांद की सतह से नमूने एकत्रित करने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और सारे नमूने यान में इकट्ठा कर लिए गए हैं।’’

यान इन नमूनों को लेकर चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेगा, जहां से एक ‘कैप्सूल’ के जरिए उसे धरती पर भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Chinese vehicle preparing to come to Earth by taking samples from the lunar surface

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे