लाइव न्यूज़ :

चीनी अंतरिक्षयात्रियों ने नये केंद्र के बाहर किया पहला स्पेसवॉक

By भाषा | Updated: July 4, 2021 16:55 IST

Open in App

बीजिंग, चार जुलाई (एपी) चीन के नये अंतरिक्ष कक्षा केंद्र के बाहर दो अंतरिक्षयात्रियों ने पहला स्पेसवॉक किया। उन्होंने 50 फुट लंबे रोबोटिक हिस्से का इस्तेमाल कर केंद्र के बाहर कैमरे एवं अन्य उपकरण स्थापित किए।

लियू बोमिंग और तांग होंगबो को सरकारी टीवी चैनल ने एयरलॉक (एक छोटा कक्ष जिसके सभी ओर के दरवाज़े कसकर बंद होते हैं जिससे गुज़रकर भिन्न वायुदाब के अन्य क्षेत्र में पहुँचा जाता है) से बाहर आते हुए दिखाया। चालक दल के तीसरे सदस्य, कमांडर निये हाइशेंग अंतरिक्षयान के भीतर ही रहे।

स्पेसवॉक अंतरिक्षयान से बाहर निकलकर अंतरिक्ष में की जाने वाली शारीरिक गतिविधि को कहा जाता है।

चीनी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि लियू और तांग ने केंद्र के बाहर लगभग सात घंटे का समय बिताया।

ये अंतरिक्षयात्री तीन महीने के मिशन के लिए चीन के तीसरे कक्षीय केंद्र पर 17 जून को पहुंचे थे। यह उस महत्त्वकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम का हिस्सा है जिसके तहत मई में मंगल ग्रह पर रोबोट रोवर भेजा गया था। उनका यह मिशन ऐसे वक्त में हो रहा है जब सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रही है।

केंद्र का पहला मॉड्यूल, तिआन्हे या हैवनली हार्मनी का प्रक्षेपण 29 अप्रैल को किया गया था। इसके बाद एक स्वचालित अंतरिक्षयान भोजन और ईंधन लेकर पहुंचा था। लियू, निये और तांग शेनजोओ कैप्सूल (यान) में सवार होकर 17 जून को पहुंचे थे।

रविवार को, लियू ने रिमोट से नियंत्रित हिस्से के छोर पर अपने पैर टिका दिए थे जिससे वह जगह से हिले नहीं और उन्होंने उपकरण स्थापित करने के लिए इलेक्ट्रिक ड्रिल और अन्य साधनों का इस दौरान इस्तेमाल किया।

चीन की अंतरिक्ष एजेंसी अगले साल के अंत तक 11 प्रक्षेपणों की योजना बना रही है ताकि 70 टन के केंद्र तक दो और मॉडयूल भेजे जा सकें।

लियू, निये और तांग तीनों ही सेना के पायलट हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल