लाइव न्यूज़ :

चीन की सेना ने पाकिस्तानी सेना को कोविड-19 के टीके मुहैया कराये

By भाषा | Updated: February 7, 2021 18:13 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, सात फरवरी चीन की सेना ने रविवार को पाकिस्तानी सेना को कोविड-19 के टीकों की एक खेप मुहैया करायी। कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान को उसके पुराने सहयोगी चीन से कोरोना वायरस टीके की 500,000 खुराक प्राप्त हुई थी।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तानी सेना चीनी सेना से कोविड-19 टीके की सहायता प्राप्त करने वाली पहली विदेशी सेना बन गई है।

हालांकि, इस बयान में पाकिस्तान सेना को आपूर्ति किए गए टीकों की संख्या का उल्लेख नहीं किया गया है।

पीएलए ने कंबोडियाई सेना से एक अनुरोध प्राप्त होने के बाद उसे भी कोविड-19 टीकों की एक खेप की आपूर्ति की है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, कंबोडियाई सेना चीन की सेना से कोविड-19 टीका की सहायता प्राप्त करने वाली विदेशी सेनाओं के पहले समूह में शामिल है।

पाकिस्तान सेना को आपूर्ति किये गए टीके पाकिस्तान को चीन की ओर से प्रदान की गई पांच लाख खुराक के कथित तौर पर अलावा है। पाकिस्तान को सोमवार को चीन से कोरोना वायरस टीके की 500,000 खुराक की पहली खेप मिली थी।

यह टीका ऐसे समय मिला जब पाकिस्तान में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 554,474 हो गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, 53 और मरीजों की मौत होने के साथ ही देश में मृतक संख्या बढ़कर 11,967 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'