लाइव न्यूज़ :

चीन की सेना ने ताइवान के निकट समुद्र में किया सैन्य अभ्यास

By भाषा | Updated: August 17, 2021 16:11 IST

Open in App

ताइपे, 17 अगस्त (एपी) चीनी सेना ने लड़ाकू विमानों, पनडुब्बी रोधी विमानों और लड़ाकू जहाजों के साथ मंगलवार को ताइवान के निकट सैन्य अभ्यास किया। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने कहा कि यह अभ्यास चीन की संप्रभुता की रक्षा के लिए आवश्यक था। चीन ने स्वशासित ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास तेज कर दिया है जिसे वह अपना क्षेत्र मानता है। पूर्वी थिएटर कमान के प्रवक्ता शी यी ने एक बयान में कहा कि हाल में अमेरिका-ताइवान के उकसावे ने चीनी संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन किया है। यह अभ्यास ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी जल क्षेत्र के पास आयोजित किया गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने समुद्र और हवा की स्थिति को पूरी तरह से समझ लिया है और वह हर तरह से जवाब देने के लिए तैयार है। चीन ने जून में ताइवान की ओर रिकॉर्ड 28 लड़ाकू विमान उड़ाए थे। पिछले हफ्ते, अमेरिका और ताइवान के तटरक्षकों के अधिकारियों ने सहयोग और संचार में सुधार पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा