लाइव न्यूज़ :

चीन: महासागर के नीचे विश्व के सबसे गहरे बिंदु तक गोता लगाने का मानवरहित सबमर्सिबल ने बनाया कीर्तिमान

By भाषा | Updated: June 9, 2020 15:30 IST

कोरोना वायरस के बीच चीन ने मानवरहित सबमर्सिबल ने महासागर के नीचे विश्व के सबसे गहरे बिंदु तक गोता लगाने का नया कीर्तिमान बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देदल के सदस्यों के अनुसार, समुद्र की सतह से 10,000 मीटर गहरे मरियाना ट्रेंच में स्थित चैलेंजर डीप में चार बार सबमर्सिबल उतर चुका है23 अप्रैल को अभियान के लिए निकला सबमर्सिबल अब सोमवार को आएगा वापस

बीजिंग: चीन के मानवरहित सबमर्सिबल ने महासागर के नीचे विश्व के सबसे गहरे बिंदु तक गोता लगाने का कीर्तिमान बनाया है। इस दौरान सबमर्सिबल ने गहरे महासागर से नमूने एकत्रित किए और भूगर्भीय वातावरण के उच्च गुणवत्ता वाले चित्र भी खींचे। मीडिया में मंगलवार को प्रकाशित एक खबर में यह जानकारी सामने आई। 

सबमर्सिबल गहरे पानी में भीतर जा सकने वाली एक मशीन होती है जिसका इस्तेमाल प्रायः वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए किया जाता है। चीन के सबमर्सिबल “हायदू-1” ने प्रशांत महासागर के भीतर स्थित विश्व के सबसे गहरे क्षेत्र ‘मारियाना ट्रेंच’ तक पहुंचने का कीर्तिमान बनाया है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार अभियान दल के सदस्य चीन की विज्ञान अकादमी से संबद्ध शेंगयांग इंस्टीट्यूट ऑफ ऑटोमेशन से जुड़े हैं। 

दल के सदस्यों ने बताया कि सबमर्सिबल समुद्र की सतह से 10,000 मीटर गहरे मरियाना ट्रेंच में स्थित चैलेंजर डीप में चार बार उतरा। वैज्ञानिकों का दल 23 अप्रैल को अभियान के लिए निकला था और सोमवार को वापस आया। गहरे समुद्र में अनुसंधान के दौरान शोधकर्ताओं ने सटीकता से गहराई मापने की जांच की, ध्वनि तरंगों के माध्यम से स्थिति का पता लगाने पर शोध किया और उच्च गुणवत्ता वाले वीडियो प्रेषित करने का प्रयास किया। 

खबर के अनुसार सबमर्सिबल ने गहरे समुद्र से नमूने एकत्रित किए और भूगर्भीय वातावरण के चित्रे खींचे। हाल के वर्षों में चीन ने गहरे समुद्र के प्रचुर संसाधनों पर अनुसंधान के लिए तकनीकी विकास पर ध्यान देना शुरू किया है।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल