लाइव न्यूज़ :

"चीन के कदमों को भविष्य में सही माना जाएगा", नए साल की पूर्व संध्या में बोले राष्ट्रपति शी जिंगपिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2022 20:27 IST

चीन में हाल के दिनों में कोविड के मामले तेजी से बढ़े हैं और अमेरिका सहित अन्य देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों को यह साबित करने को कहा है कि वे संक्रमित नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, कोरोना, देश-विदेश में आर्थिक एवं राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के उनकी सरकार के तौर-तरीकों को भविष्य में सही माना जाएगाउन्होंने कहा, ‘‘चीन हमेशा ही शांति और विकास की राह पर चलने की हिमायत करेगा

बीजिंग:चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने नर्व वर्ष की पूर्व संध्या पर शनिवार को अपने संबोधन में कहा कि कोविड-19 और देश-विदेश में आर्थिक एवं राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के उनकी सरकार के तौर-तरीकों को भविष्य में सही माना जाएगा। 

राष्ट्रीय टेलीविजन पर बोलते हुए शी देश के समक्ष मौजूद मुद्दों का सीधे तौर पर जवाब देने को बहुत हद तक टाल गये। उन्होंने कृषि उत्पाद, गरीब उन्मूलन और फरवरी में शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी किये जाने का जिक्र किया। 

हालांकि बाद में, उन्होंने विश्व की सर्वाधिक आबादी और दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के समक्ष चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘विश्व में शांति नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चीन हमेशा ही शांति और विकास की राह पर चलने की हिमायत करेगा और उसके द्वारा उठाये गये कदमों को भविष्य में सही माना जाएगा। 

हाल के हफ्तों में शी सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन देखने को मिले हैं। तीन दशकों में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी को पहली बार इस स्थिति का सामना करना पड़ा। कोविड-19 के प्रसार को रोकने की कड़ी नीति से अचानक पलटने के बाद शी की यह टिप्पणी आई है। 

उल्लेखनीय है कि चीन में हाल के दिनों में कोविड के मामले तेजी से बढ़े हैं और अमेरिका सहित अन्य देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों को यह साबित करने को कहा है कि वे संक्रमित नहीं हैं।

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :शी जिनपिंगचीनCoronaकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल