लाइव न्यूज़ :

चीनी यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में मिनी स्कर्ट पहनकर जाने पर लगी रोक हटाई गई

By भाषा | Updated: May 21, 2018 12:55 IST

चीन के एक विश्वविद्यालय ने लाइब्रेरी में छात्राओं के मिनी स्कर्ट और हॉट पैंट पहनकर आने पर रोक लगाने के अपने आदेश को वापस लेते हुए माफी मांगी है। एक छात्र की शिकायत के आधार पर यह नियम लागू किया गया था।

Open in App

बीजिंग, 21 मई। चीन के एक विश्वविद्यालय ने लाइब्रेरी में छात्राओं के मिनी स्कर्ट और हॉट पैंट पहनकर आने पर रोक लगाने के अपने आदेश को वापस लेते हुए माफी मांगी है। एक छात्र की शिकायत के आधार पर यह नियम लागू किया गया था। छात्र ने शिकायत में कहा था कि ऐसे कपड़े शैक्षणिक वातावरण के लिए हानिकारक हैं और यौन उत्पीड़न का एक प्रकार है। 

अब रद्द कर दिए गए इस नियम के तहत छात्राओं के 50 सेंटीमीटर से छोटी स्कर्ट और पैंट पहने पर रोक लगा दी गई थी। सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने हुनान कृषि विश्वविद्यालय के हवाले से कहा, हाल ही में की गई कार्रवाई के चलते हुई असुविधा एवं खलल के लिए हम माफी चाहते हैं।  

उसने कहा, हम प्रबंधन को अनुकूलित करने, सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने और बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हुनान कृषि विश्वविद्यालय के स्टाफ के एक सदस्य ने कहा कि छात्र अब सभी तरह के फैशनेबल कपड़े पहने सकते हैं बशर्त कि वस्त्र बेहद छोटे नहीं हों। उन्होंने कहा, नियम पहले ही रद्द कर दिया गया है।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा