लाइव न्यूज़ :

नेपाल में कोरोना वायरस के कारण एक दिन में सर्वाधिक मौत, चीन ने सहायता भेजी

By भाषा | Updated: May 11, 2021 21:46 IST

Open in App

काठमांडू, 11 मई नेपाल में मंगलवार को कोविड-19 के संक्रमण के कारण एक दिन में सर्वाधिक 225 लोगों की मौत हो गई वहीं पिछले 24 घंटे में 9483 नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने कहा कि देश में संक्रमण से अब तक 4084 लोगों की मौत हो चुकी है और 4,13,111 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5225 मरीज ठीक हुए, 20,596 पीसीआर जांच और 720 एंटीजन जांच हुए।

नेपाल में फिलहाल 97,008 मरीज उपचाराधीन हैं।

नेपाल में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में पिछले कई दिनों से रोजाना लगभग आठ हजार नए मामले सामने आ रहे हैं, जो करीब तीन करोड़ की आबादी वाले देश के लिए काफी अधिक है।

इस बीच चीन ने मंगलवार को नेपाल को 400 ऑक्सीजन सिलेंडर, 160 ऑक्सीजन सांद्रक और दस वेंटिलेटर मुहैया कराए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना