लाइव न्यूज़ :

China Road Accident: चीन के गुइझोऊ में बड़ा हादसा, राजमार्ग पर बस के पलट जाने से 27 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

By भाषा | Updated: September 18, 2022 17:37 IST

China Road Accident: चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने काउंटी के सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना संदू शुई स्वायत्त काउंटी में हुई, जो गुइझोऊ प्रांत की राजधानी गुइयांग शहर के दक्षिण-पूर्व में है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक बस में कुल 47 लोग सवार थे और घायलों का इलाज जारी है।आपातकालीन सुविधाएं मुहैया कराने वाले विभागों की टीमों को घटनास्थल की ओर भेज दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया है।

बीजिंगः दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोऊ प्रांत में रविवार को एक राजमार्ग पर एक बस के पलट जाने से उसमें सवार 27 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने काउंटी के सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना संदू शुई स्वायत्त काउंटी में हुई, जो गुइझोऊ प्रांत की राजधानी गुइयांग शहर के दक्षिण-पूर्व में है। पुलिस के मुताबिक बस में कुल 47 लोग सवार थे और घायलों का इलाज जारी है।

आपातकालीन सुविधाएं मुहैया कराने वाले विभागों की टीमों को घटनास्थल की ओर भेज दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया है। चीन में यातायात संबंधी नियमों का अक्सर उल्लंघन किया जाता है या उन्हें लागू नहीं किया जाता, जिसके कारण बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। अधिकांश दुर्घटनाएं यातायात संबंधी नियमों के उल्लंघन के कारण होती हैं। 

टॅग्स :चीनसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल