लाइव न्यूज़ :

मानव तस्करी पर अमेरिका की आलोचना को चीन ने खारिज किया

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:28 IST

Open in App

बीजिंग, दो जुलाई (एपी) चीन ने मानव तस्करी रोकने में कथित तौर पर असफल रहने के संबंध में अमेरिका की आलोचना को शुक्रवार को खारिज कर दिया। उसने कहा कि नस्ली भेदभाव का इतिहास रखने वाले अमेरिका को आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है।

अमेरिका ने मानव तस्करी को लेकर चीन सहित 17 सरकारों पर प्रतिबंध लगाने की बृहस्पतिवार को चेतावनी दी थी। इन देशों में मलेशिया, रूस और निकारागुआ भी शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, ‘‘झूठ और अफवाहों के आधार पर चीन के खिलाफ अमेरिका के निराधार आरोपों का हम विरोध करते हैं।’’ उन्होंने अमेरिका पर चीन को बदनाम करने और उसके मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने चीन को ‘श्रेणी-3’ की सरकारों की सूची में रखा है और उसका कहना है कि चीन की सरकार तस्करी रोकने के न्यूनतम मानदंड को भी पूरा करने में नाकाम रही है। विभाग का कहना है कि दुनिया भर में महिलाएं और बच्चों सहित करीब 2.5 करोड़ लोग तस्करी के शिकार होते हैं।

वांग ने कहा कि अमेरिका मानवाधिकार की बात करने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने उदाहरण दिया कि अमेरिका ने कैसे अश्वेतों और अमेरिकी भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार किया। वांग ने कहा, ‘‘अमेरिका को जनसंहार, नस्ली भेदभाव और जबरन श्रम जैसे मानवाधिकार उल्लंघन की अपनी समस्याओं को दूर करने और आत्मावलोकन करने की जरुरत है।’’

रिपोर्ट के अनुसार, श्रेणी-3 की सरकारों की सूची में अफगानिस्तान, अल्जीरिया, चीन, कोमोरोस, क्यूबा, इरिट्रिया, गिनी-बिसाउ, ईरान, मलेशिया, म्यांमा, निकारागुआ, उत्तर कोरिया, रूस, दक्षिण सूडान, सीरिया, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा