लाइव न्यूज़ :

चीन ने अमेरिकी नौसैन्य गतिविधि को लेकर दूसरी बार विरोध दर्ज किया

By भाषा | Updated: May 20, 2021 13:12 IST

Open in App

बीजिंग, 20 मई (एपी) चीन ने दक्षिण चीन सागर में पारासेल द्वीप समूह के आसपास के अपने जलक्षेत्र में अमेरिकी पोत की घुसपैठ का आरोप लगाते हुए क्षेत्र में अमेरिकी नौसैन्य गतिविधि को लेकर दूसरी बार अपना विरोध दर्ज कराया है।

दक्षिणी थियेटर कमान की ओर से दिए गए एक बयान में कहा गया कि निर्देशित मिसाइल विनाशक पोत यूएसएस कर्टिस विल्बर ने बृहस्पतिवार को “अवैध” कार्रवाई की जिसके बाद चीनी बलों को वहां भेजना पड़ा और उससे इलाके से बाहर जाने की मांग की गई।

बयान में कहा गया कि अमेरिकी कार्रवाई “कृत्रिम रूप से क्षेत्रीय सुरक्षा जोखिमों को बढ़ाती है और सागर में गलतफहमियों, गलत फैसलों और दुर्घटनाओं की आशंका पैदा करती है।”

इसने पोत के अभ्यास को “गैर पेशेवर और गैर जिम्मेदाराना” बताते हुए कहा कि चीनी बल दक्षिण चीन सागर में शांति एवं स्थिरता बरकरार रखते हुए देश के संप्रभुता के दावों की रक्षा करने के लिए दृढ़ हैं।

अमेरिका समूचे दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे को मान्यता देने से इनकार करता है और नियमित रूप से कथित नौवहन अभियान चलाकर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नौवहन के अपने अधिकार की पुष्टि करता रहता है।

चीन ने बुधवार को ताइवान जलडमरूमध्य से विल्बर के गुजरने को लेकर शिकायत जारी की। साथ ही इसे क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता को जोखिम में डालने वाली उकसावे की कार्रवाई बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'