लाइव न्यूज़ :

चीन ने फिलीपीन के समुद्री क्षेत्र में 200 नौकाओं की घुसपैठ कराने से किया इनकार

By भाषा | Updated: March 22, 2021 20:11 IST

Open in App

बीजिंग, 22 मार्च (एपी) चीन ने सोमवार को कहा कि खराब मौसम के कारण मछली पकड़ने वाली चीन की 200 से अधिक नौकाओं को फिलीपीन के दावे वाले एक प्रवाल पर लंगर डालना पड़ा।

हालांकि, चीन ने फिलीपीन के इस आरोप को खारिज कर दिया है कि उसने जानबूझ कर ऐसा किया।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि व्हिट्सन रीफ स्पार्टली द्वीपों का हिस्सा है, जो दक्षिण चीन सागर में स्थित मुख्य द्वीपों में शामिल है और इस समूचे क्षेत्र पर चीन अपना दावा रकता है।

हुआ ने कहा, ‘‘हाल ही में खराब मौसम के कारण मछली पकड़ने वाली कुछ चीनी नौकाओं ने तेज हवा से बचने के लिए व्हिट्सन रीफ के पास आश्रय लिया था। मुझे लगता है कि यह सामान्य चीज थी और सभी पक्षों को इसे तार्किक रूप से लेना चाहिए। ’’

गौरतलब है कि फिलीपीन के रक्षा मंत्री डेल्फिन लोरेंजाना ने रविवार को चीन से इस घुसपैठ को रोकने और इन नौकाओं को फौरन वापस बुलाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था , ‘‘ ये नौकाएं समुद्री अधिकार का उल्लंघन करती है और हमारे संप्रभु क्षेत्र में अतिक्रमण कर रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन नौकाओं की उपस्थिति इलाके में सैन्यकरण को उकसावा देना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?