लाइव न्यूज़ :

‘एकल चीन’ की नीति को अपनाने के लिए चीन ने नेपाल की प्रशंसा की

By भाषा | Updated: November 30, 2020 19:49 IST

Open in App

(के. जे. एम. वर्मा)

बीजिंग, 30 नवंबर चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगे ने दृढ़तापूर्वक ‘एकल चीन’ की नीति को समर्थन देने के लिए नेपाल के नेतृत्व की प्रशंसा की है।

नेपाल के एक दिवसीय दौरे पर आए वेई ने रविवार को प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली से मुलाकात की और साझा हित के मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान किया।

चीन ने नेपाल की संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के वास्ते सहायता देने का वादा किया है।

रक्षा मंत्रालय ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी।

इस दौरान वेई ने नेपाली सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा से सैन्य सहयोग और प्रशिक्षण बहाल करने पर बातचीत की जो कोविड-19 कारण प्रभावित हुआ है।

चीनी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार वेई ने नेपाली नेताओं से कहा कि ‘एकल चीन’ की नीति को दृढ़तापूर्वक अपनाने के लिए चीन नेपाल की सराहना करता है और नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा का समर्थन करता है।

वेई की नेपाल यात्रा का विवरण देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया कि रक्षा मंत्री ने नेपाली नेताओं से कहा कि चीन नेपाल से नजदीकी संपर्क जारी रखेगा और नेपाल की सैन्य जरूरतों के लिए सहायता उपलब्ध कराता रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'