लाइव न्यूज़ :

चीन ने पलटवार करते हुए अमेरिकी अधिकारियों पर नये वीजा प्रतिबंध लगाये

By भाषा | Updated: December 22, 2020 18:24 IST

Open in App

बीजिंग, 22 दिसंबर चीनी अधिकारियों पर अमेरिका द्वारा नयी वीजा पाबंदियों की घोषणा करने के बाद चीन ने पलटवार करते हुए मंगलवार को अज्ञात अमेरिकी अधिकारियों के खिलाफ ऐसे ही कदम उठाए।

चीन के विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से तिब्बत पर कांग्रेस से मंजूर कानून पर दस्तखत नहीं करने की भी अपील की।

चीन के वीजा संबंधी इस कदम से पहले अमेरिका के विदेश विभाग ने सोवमार को घोषणा की थी कि अमेरिका चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के उन अधिकारियों को वीजा नहीं देगा जिनकी नीतियां एवं कार्यक्रमों का लक्ष्य धार्मिक समूहों, जातीय अल्पसंख्यकों, अंसतुष्टों एवं अन्य का दमन करना है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, ‘‘ चीन ने उन अमेरिकियों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ जवाबी कदम उठाये हैं जो चीन के अंदरूनी मामलों में हाल के दखल के लिए प्राथमिक रूप से जिम्मेदार हैं।’’

उन्होंने यह नहीं बताया कि किन किन और कितने लोगों पर इसका असर होगा।

वांग ने यह भी कहा कि चीन ‘तिब्बत नीति एवं समर्थन कानून’ के खिलाफ है जिसमें तिब्बत में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास स्थापित करने और अगला दलाईलामा चुनने में तिब्बतियों का समर्थन करने की बात कही गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?