लाइव न्यूज़ :

चीन में कोरोना की फिर नई लहर! सामने आए 10,000 नए मामले, बीजिंग में पार्क बंद

By भाषा | Updated: November 11, 2022 11:50 IST

चीन में कोरोना संक्रमण के 10 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। बीजिंग शहर के कई स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है।

Open in App

बीजिंग: चीन में कोविड-19 की नयी लहर के बीच राजधानी बीजिंग में सिटी पार्क को बंद कर दिया गया है और अन्य पाबंदियां लगा दी गई हैं। इसके अलावा, दक्षिणी शहर गुआंगझू एवं पश्चिमी मेगासिटी चोंगकिंग में 50 लाख से अधिक लोग शुक्रवार को लॉकडाउन में रहे। 

देश में शुक्रवार को कोविड-19 के 10,729 मामले दर्ज किए गए। इनमें से लगभग सभी लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि उनमें संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है। बीजिंग के 2.1 करोड़ लोगों की दैनिक जांच के साथ इस बड़े शहर में 118 और नए मामले दर्ज किए गए। 

शहर के कई स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है, अस्पतालों ने सेवाओं को सीमित कर दिया है और कुछ दुकानें एवं रेस्टोरेंट बंद हैं तथा उनके कर्मचारी पृथक-वास में हैं। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कुछ इलाकों में लोग प्रदर्शन करते और पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मियों से लड़ते दिख रहे हैं। 

चीन के नेताओं ने गुरुवार को देश के ‘‘शून्य-कोविड-19’’ नीति को लेकर लोगों की नाराजगी पर जवाब देने का वादा किया था। इस नीति के कारण लाखों लोगों को अपने-अपने घरों में बंद होना पड़ता है तथा इससे अर्थव्यवस्था पर भी गंभीर असर पड़ता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल