लाइव न्यूज़ :

चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन तक जरूरी सामग्री ले जाने के लिए यान प्रक्षेपित किया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 16:39 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 20 सितंबर चीन ने अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन तियांगोंग तक जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए सोमवार को मानव रहित मालवाहक अंतरिक्ष यान तियानझोउ-3 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। चीन के अंतरिक्ष स्टेशन का काम अगले साल तक पूरा होने वाला है।

चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी (सीएमएसए) ने कहा है कि तियानझोउ-3 को ले जाने वाले लॉन्ग मार्च-7 वाई4 रॉकेट को दक्षिणी हैनान प्रांत में वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल से प्रक्षेपित किया गया। सीएमएसए ने कहा कि तियानझोउ-3 अंतरिक्ष स्टेशन के कोर मॉड्यूल तियानहे और तियानझोउ-2 कार्गो क्राफ्ट के साथ जुड़ेगा। तियानझोउ श्रृंखला मालवाहक अंतरिक्ष यान है जो अंतरिक्ष स्टेशन के लिए सामग्री की आपूर्ति करता है।

तियानझोउ-2 कार्गो क्राफ्ट तियानहे के पिछले डॉकिंग पोर्ट से 18 सितंबर को अलग हो गया और इसे सामने के डॉकिंग पोर्ट के साथ जोड़ा गया। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार सीएमएसए ने कहा है कि तियानहे और तियानझोउ-2 का संयोजन अच्छी स्थिति में है, तियानझोउ-3 कार्गो क्राफ्ट और इंसानों को ले जाने वाला अगला मिशन शेनझोउ-13 अंतरिक्ष यान के साथ जुड़ने की प्रतीक्षा कर रहा है।

मिशन के साथ सबसे लंबे समय तक यानि 90 दिन बिताने वाले तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री 17 सितंबर को धरती पर लौट आए। तीनों ने अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण में तीन महीने गुजारे। उन्होंने पृथ्वी से लगभग 380 किलोमीटर ऊपर चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर तियानहे मॉड्यूल में 90 दिन गुजारे।

हालिया मंगल और पूर्व में चंद्र अभियानों के बाद अंतरिक्ष परियोजना को चीन के लिए बेहद खास और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निचली कक्षा में स्थित अंतरिक्ष स्टेशन के जरिए चीन लगातार दुनिया पर नजर रख सकेगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद चीन इकलौता ऐसा देश होगा जिसके पास अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा जबकि पुराना हो रहा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) कई देशों की भागीदारी वाली परियोजना थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'