लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान और भारत के बीच तत्परता से हुई बातचीत होने पर खुश है चीन: चीनी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता

By भाषा | Updated: March 29, 2021 22:23 IST

Open in App

(के. जे. एम. वर्मा)

बीजिंग, 29 मार्च चीन ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच हाल ही में तत्परता से बातचीत होने को लेकर वह खुश है। साथ ही, उसने संकेत दिया कि क्षेत्रीय शांति, स्थिरता एवं विकास की दिशा में ‘‘और अधिक सकारात्मक ऊर्जा लगाने’’ के लिए वह इस्लामाबाद के साथ मिलकर काम करना चाहता है।

भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों की सेनाओं ने 25 फरवरी को घोषणा की थी कि वे जम्मू-कश्मीर और अन्य सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम को लेकर हुए सभी समझौतों की कड़ाई से पालन करने पर राजी हुए हैं।

घोषणा के कुछ सप्ताह बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने भारत की ओर शांति का हाथ बढ़ाते हुए कहा था कि अब वक्त आ गया है कि दोनों पड़ोसी देश ‘‘अपने अतीत को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ें।’’

चीन के विदेश मंत्रालय प्रवक्ता झाओ लिजियान ने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम पाकिस्तान और भारत के बीच तत्परता से बातचीत होने को लेकर खुश हैं।’’

हालांकि, देर शाम चीन के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रवक्ता के हवाले से अपलोड किए गए विवरण में कहा गया है कि चीन ‘‘भारत के साथ पाकिस्तान के हालिया सकारात्मक बातचीत से खुश है।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान के साथ मिलकर क्षेत्रीय शांति, स्थिरता एवं विकास की दिशा में और अधिक सकारात्मक ऊर्जा लगाना चाहेंगे।’’

उनसे पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने को कहा गया था। अल्वी ने 25 मार्च को पाकिस्तान दिवस परेड में कहा था कि चीन देश का ‘‘सबसे करीबी मित्र है।’’

अल्वी की टिप्पणी का स्वागत करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने तनाव को कम करने के लिए हाल में भारत-पाकिस्तान द्वारा उठाए गए कदमों का भी संदर्भ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा