लाइव न्यूज़ :

चीन ने तीन अत्याधुनिक नौसैन्य जहाज सेवा में शामिल किए

By भाषा | Updated: April 25, 2021 15:25 IST

Open in App

: के जे एम वर्मा :

बीजिंग, 25 अप्रैल चीन ने तीन मुख्य युद्धपोतों को अपनी नौसेना में शामिल किया है। इनमें परमाणु ऊर्जा से संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, एक विशाल विध्वंसक और देश का सबसे बड़ा तेज गति वाला युद्धक जहाज है जिसमें करीब 30 हेलिकॉप्टर और सैकड़ों सैनिक सवार हो सकते हैं।

इन पोतों को शनिवार को राष्ट्रपति शी चिनफिंग की उपस्थिति में सानया में आयोजित एक समारोह में सेवा में शामिल किया गया। सानया हैनान प्रांत में विवादित दक्षिण सीन सागर में चीन का मुख्य नौसैन्य अड्डा है।

हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने रविवार को खबर दी कि सेवा में शामिल किए गए पोतों में 075 प्रकार के बेहद तेज गति वाले युद्ध जहाज शामिल हैं जो 30 हेलिकॉप्टरों और सैकड़ों सैनिकों को ले जा सकते हैं। यह चीन का सबसे विशाल युद्धक पोत है जो करीब 40,000 टन तक पानी को हटा सकता है।

सरकारी अखबार चाइना डेली ने खबर दी कि 09IV प्रकार की पनडुब्बी चीन के परमाणु ऊर्जा संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों की दूसरी पीढ़ी श्रेणी की मानी जा रही है जिसने पुराने प्रकार 09II की जगह ली है।

खबर में कहा गया कि 055 प्रकार पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी नेवी (प्लान) का सबसे शक्तिशाली विध्वंसक पोत है जिसमें नये प्रकार की वायु रक्षा प्रणाली, मिसाइल रक्षा, पोत रोधी और पनडुब्बी रोधी हथियारों से लैस है।

नये पोतों को शामिल करना चीनी नौसेना के व्यापक आधुनिकिरण का हिस्सा है जिसमें विमान वाहक पोत भी शामिल हैं।

चीन ने दो विमानवाहकों का निर्माण किया है। आधिकारिक मीडिया खबरों में कहा गया है कि चीन की छह विमानवाहक पोतों के निर्माण की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा