लाइव न्यूज़ :

चीन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पहले से अधिक आक्रामक रुख अपना लिया है: अमेरिकी अधिकारी

By भाषा | Updated: March 20, 2021 08:25 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 20 मार्च पेंटागन की एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि चीन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पहले से अधिक आक्रामक रुख अपना लिया है।

अमेरिका की उप रक्षा मंत्री डॉ. कैथलीन हिक्स ने शुक्रवार को यहां ‘नेशन वार कॉलेज’ के शिक्षकों एवं छात्रों से कहा, ‘‘चीन ने अपनी सैन्य और जोखिम उठाने की बढ़ी हुई क्षमता का प्रदर्शन किया है तथा उसने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पहले से अधिक आक्रामक रुख अपना लिया है।’’

हिक्स ने कहा कि चीन ने 2020 में ऑस्ट्रेलिया, जापान, वियतनाम और फिलीपीन समेत अपने कई पड़ोसियों के साथ विभिन्न मामलों को लेकर तनाव बढ़ाया।

उन्होंने कहा, ‘‘उसने वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारत के साथ सशस्त्र संघर्ष किया, जिसके कारण दोनों पक्षों के जवानों की जान गई और उसने एक दमनकारी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने समेत कई कदम उठाकर हांगकाम पर अपना शिकंजा और कसा।’’

हिक्स ने कहा कि चीन के कदम क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता और उस नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए खतरा हैं, जिन पर अमेरिका के सहयोगियों की सुरक्षा एवं समृद्धि निर्भर करती है।

उन्होंने कहा कि इसी पृष्ठभूमि में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल में अपने अंतरिम राष्ट्रीय सुरक्षा सामरिक दिशानिर्देश जारी किए, जो चीन की बढ़ती आक्रामकता को रेखांकित करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH