लाइव न्यूज़ :

चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव निर्बाध तरीके से संपन्न होने की उम्मीद जताई

By भाषा | Updated: November 5, 2020 17:38 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, नवंबर चीन ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव सुचारू तरीके से और सफलतापूर्वक संपन्न होने की उम्मीद जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों देशों के बीच ''कुछ मतभेदों'' के बावजूद सहयोग की एक भावना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का बृहस्पतिवार शाम तक भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया है और रिपबल्किन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप तथा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।

चीन के उप विदेश मंत्री ली युनचेंग से पत्रकार वार्ता के दौरान जब अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मुझ समेत अनेक लोग टकटकी लगाए हुए हैं। अभी भी मतगणना चल रही है और नतीजे सामने नहीं आए हैं। हम चुनाव सुचारू तरीके से और सफलतापूर्वक संपन्न होने की उम्मीद करते हैं।''

भारत में चीन के पूर्व राजदूत रहे ली ने कहा कि ''कुछ मतभेदों'' के बावजूद दोनों देशों की बीच सहयोग की भावना है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाला अमेरिकी प्रशासन बीजिंग के साथ संबंधों को आगे ले जाएगा।

ली ने कहा, ''चीन और अमेरिका के संबंधों की जहां तक बात है तो चीन का रुख एकदम स्पष्ट और अटल है। चीन और अमेरिका के बीच कुछ मतभेद हैं, लेकिन साथ ही बेहद जरूरी आपसी हित भी जुड़े हुए हैं। दोनों देशों के बीच सहयोग की भावना है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब