लाइव न्यूज़ :

चीन ने चिनफिंग के बारे में बाइडन की टिप्पणी पर नहीं दी सीधी प्रतिक्रिया, मतभेद दूर करने पर जोर

By भाषा | Updated: February 8, 2021 18:44 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, आठ फरवरी चीन ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की इस टिप्पणी कि उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग लोकतांत्रिक विचारों के सांचे में ढले नहीं हैं, को नजरअंदाज करते हुए कहा कि दोनों देशों को सहयोग पर ध्यान देना चाहिए और मतभेद दूर करने चाहिए।

बाइडन ने गत शनिवार को सीबीएस टेलीविजन के साथ एक साक्षात्कार में स्वीकार किया था कि 20 जनवरी को शपथ ग्रहण के बाद से उन्होंने अभी तक राष्ट्रपति शी के साथ बातचीत नहीं की है। बाइडन ने हालांकि कहा था कि जब वे दोनों अपने-अपने देशों के उपराष्ट्रपति थे तब वे कई मौको पर मिल चुके हैं।

बाइडन ने कहा, ‘‘मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानता हूं।’’ उन्होंने कहा था कि जब वे दोनों मिलेंगे तो उनके पास बात करने के लिए काफी कुछ होगा।’’

बाइडन ने शी चिनफिंग के निरंकुश शासन के तरीके को रेखांकित करते हुए कहा था कि वह लोकतांत्रिक विचारों के सांचे में ढले नहीं हैं।

बाइडन की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति शी जिनपिंग का राष्ट्रपति बाइडन के साथ कई बार सम्पर्क हुआ है। परस्पर समझ और द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए चीन और अमेरिका के बीच हर स्तर पर संवाद बनाए रखना जरूरी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चीन अमेरिका के साथ एक ऐसा संबंध विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है जो बिना टकराव वाला, परस्पर सम्मान और सहयोग पर आधारित हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच, चीन अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की दृढ़ता से रक्षा करना जारी रखेगा। दोनों पक्षों को सहयोग पर ध्यान देना चाहिए, मतभेद दूर करने चाहिए और चीन-अमेरिका संबंधों के विकास को बढ़ावा देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल