लाइव न्यूज़ :

China Covid: चीन से आने वाले हवाई यात्रियों के लिए कोविड जांच की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी, फ्रांस और स्पेन सरकार ने सख्त किए नियम, जरूरी न हो तो चीन नहीं जाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2022 19:21 IST

China Covid: फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारी चीन से आने वाले यात्रियों में कोरोना वायरस के नये स्वरूप की पहचान करने के लिये हवाई अड्डे पर उनकी औचक पीसीआर जांच करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचीन और फ्रांस के बीच उड़ानों में फ्रांस मास्क की अनिवार्यता को दोबारा लागू कर रहा है। फ्रांस सरकार ने निगेटिव जांच रिपोर्ट को पेश करना अनिवार्य कर दिया है।अपने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अनावश्यक रूप से चीन नहीं जायें।

China Covid:चीन से आने वाले यात्रियों के लिये फ्रांस और स्पेन सरकार सख्त कोविड मानदंडों को लागू करेंगी। दोनों देशों ने चीन से आने वाले हवाई यात्रियों के लिये कोविड जांच की निगेटिव रिपोर्ट को जरूरी कर दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

फ्रांस सरकार ने निगेटिव जांच रिपोर्ट को पेश करना अनिवार्य कर दिया है और अपने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अनावश्यक रूप से चीन नहीं जायें। चीन और फ्रांस के बीच उड़ानों में फ्रांस मास्क की अनिवार्यता को दोबारा लागू कर रहा है। फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारी चीन से आने वाले यात्रियों में कोरोना वायरस के नये स्वरूप की पहचान करने के लिये हवाई अड्डे पर उनकी औचक पीसीआर जांच करेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि ये नये नियम रविवार से प्रभावी होंगे। फ्रांस और स्पेन ने कहा कि दोनों देश पूरे यूरोप के लिये इस तरह की नीति पर जोर देंगे। फ्रांस में मौसमी फ्लू, ब्रोंकाइटिस तथा कोविड-19 के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण अस्पतालों में हाल के सप्ताह में भारी भीड़ देखने को मिली थी।

इससे पहले, स्पेन सरकार ने कहा था कि चीन से आने वाले सभी हवाई यात्रियों के लिये कोविड की निगेटिव जांच रिपोर्ट अथवा टीकाकरण प्रमाण पत्र पेश करना जरूरी कर दिया गया है । स्वास्थ्य मंत्री कैरोलिना डेरियस ने संवाददाताओं को बताया कि चीन में मामलों में वृद्धि के बाद स्पेन यूरोपीय स्तर पर इसी तरह के उपायों पर जोर देगा।

उन्होंने कहा कि स्पेन के हवाई अड्डों पर कोविड जांच को बढ़ाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने हालांकि यह नहीं बताया कि यह व्यवस्था कब से प्रभावी होगी। स्पेन के इस ऐलान से पहले इटली ने कहा था कि वह चीन से आने वाले हवाई यात्रियों के लिये कोविड जांच जरूरी करेगा ।

टॅग्स :चीनकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनफ़्रांसSpain
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल