लाइव न्यूज़ :

चीन तट रक्षक बल की दादागिरी! जब्त किया फिलीपीन नौसेना से रॉकेट का मलबा, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: November 21, 2022 12:07 IST

दक्षिण चीन सागर में फिलीपीन की नौसेना से चीन के टकराव की खबरें सामने आई हैं। फिलीपींस की ओर से हालांकि कहा गया कि है कि कोई लड़ाई या झड़प नहीं हुई है। यह पूरा मामला पानी में बह रहे एक मलबे से जुड़ा है जो कथित तौर पर चीन के एक रॉकेट का था।

Open in App
ठळक मुद्देरॉकेट के मलबे को ले जा रही फिलीपीन की नौसेना से जबरन उसे चीनी तट रक्षक बल ने जब्त किया।चीन, फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान से जुड़े रणनीतिक जलमार्ग में लंबे समय से जारी विवाद के बीच ताजा मामला।बताया जा रहा है कि मलबा चीन के रॉकेट प्रक्षेपण से जुड़ा था, पानी में बह रहा था मलबा।

मनीला: विवादित दक्षिण चीन सागर में एक और टकराव में चीनी तट रक्षक बल ने रॉकेट के मलबे को ले जा रही फिलीपीन की नौसेना से जबरन उसे जब्त कर लिया। मलबा चीन के रॉकेट प्रक्षेपण का लग रहा था।

फिलीपीन के एक सैन्य कमांडर ने सोमवार को यह जानकारी दी। वाइस एडमिरल अल्बर्टो कार्लोस ने सोमवार को कहा कि रविवार को फिलीपीन के कब्जे वाले थीटू तट से निकाले जा रहे मलबे को जब्त करने से पहले चीनी जहाज ने फिलीपीन नौसेना की नौका को दो बार रोका। उन्होंने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

यह चीन, फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान से जुड़े रणनीतिक जलमार्ग में लंबे समय से चल रहे क्षेत्रीय विवादों में नवीनतम मामला है। चीनी तट रक्षक जहाजों ने पहले भी विवादित जल क्षेत्र में फिलीपीन के बलों को आपूर्ति करने वाली फिलीपीन आपूर्ति नौकाओं का मार्ग अवरुद्ध कर दिया था, लेकिन किसी अन्य देश की सेना के कब्जे से वस्तुओं को जब्त करना एक ज्यादा निंदनीय कृत्य है।

कार्लोस ने कहा कि फिलीपीन नौसैनिकों ने थीटू द्वीप पर एक लंबी दूरी के कैमरे का उपयोग करते हुए लगभग 800 गज (540 मीटर) दूर एक टीले के पास तेज लहरों में बहते हुए मलबे को देखा। वे एक पोत पर सवार हुए और तैरती हुई वस्तु को इकट्ठा किया और अपनी पोत से बंधी रस्सी का उपयोग करके इसे वापस अपने द्वीप पर ले जाने लगे।

कार्लोस ने एक बयान में कहा कि जब फिलीपीन नाविक अपने द्वीप पर वापस जा रहे थे, “उन्होंने देखा कि चीन तट रक्षक पोत संख्या 5203 उनकी तरफ आ रहा था और बाद में दो बार उनके पूर्व नियोजित मार्ग को अवरुद्ध कर दिया।”

कार्लोस ने कहा कि इसके बाद चीन तटरक्षक पोत से आए सैनिकों ने फिलीपीन के नौसैनिकों द्वारा ले जाई जा रही सामग्री जबरन अपने कब्जे में ले ली। उन्होंने और कोई विवरण दिए बगैर कहा कि इसके बाद फिलीपीन के नौसैनिकों ने द्वीप पर लौटने का फैसला किया। सेना के पश्चिमी कमान के प्रवक्ता मेजर चेरिल टिंडोग ने कहा कि तैरते हुए धातु के टुकड़े पानी में पाए गए चीनी रॉकेट मलबे के कई अन्य टुकड़ों के समान दिखाई दे रहे छे। उन्होंने कहा कि फिलीपीन के नौसैनिकों ने जब्ती के खिलाफ कोई लड़ाई नहीं की। 

टॅग्स :चीनPhilippine Navyफिलीपींस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा