लाइव न्यूज़ :

चीन ने ‘क्वाड’ को ‘खास गिरोह’ बताया, बांग्लादेश को चेताने के फैसले का बचाव किया

By भाषा | Updated: May 12, 2021 17:44 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 12 मई चीन ने बुधवार को आरोप लगाया कि ‘क्वाड’ बीजिंग के खिलाफ एक ‘‘खास गुटबंदी’’ है। वहीं, अमेरिकी नेतृत्व वाले ‘क्वाड’ समूह से जुड़ने के खिलाफ बांगलादेश में चीनी राजदूत के ढाका को चेतावनी देने का बचाव करते हुए कहा कि राजदूत ने इस मुद्दे पर देश के सामने अपना ‘‘रुख’’ स्पष्ट किया है।

ढाका में चीन के राजदूत ली जिमिंग ने चार देशों के समूह ‘क्वाड’ से जुड़ने के खिलाफ बांग्लादेश को आगाह करते हुए कहा कि बीजिंग विरोधी गुट में ढाका की भागीदारी से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचेगा।

‘क्वाड’ समूह में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत शामिल हैं।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ ए के अब्दुल मोमेन ने मंगलवार को राजदूत के भड़काऊ बयान को ‘‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण’’ और ‘‘आक्रामक’’ बताया। मोमेन ने कहा था, ‘‘हम एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र हैं। हम अपनी विदेश नीति का फैसला खुद करते हैं।’’ साथ ही कहा कि बांग्लादेश की नीति किसी से जुड़ी नहीं है और यह संतुलित है और देश अपने सिद्धांतों के आधार पर इसका फैसला करता है।

मोमेन के बयान के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने मीडिया से कहा कि उन्हें बयान के बारे में नहीं पता है।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन और बांग्लादेश अच्छे पड़ोसी हैं। आपसी विश्वास और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पर दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध आगे बढ़ रहा है और हम हमेशा एक दूसरे का सहयोग करते हैं।

हुआ ने कहा, ‘‘क्वाड पर चीनी राजदूत की टिप्पणी के बारे में हम कहेंगे कि हमने मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। हमारा मानना है कि यह (क्वाड) चीन के खिलाफ खास गुटबंदी है और दुनिया के देशों को चीन के खिलाफ काम करने के लिए के लिए प्रेरित किया जा रहा। इसलिए मुझे पता है कि आप हमारा रुख अच्छे से समझते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश के विदेश मंत्री के विरोध जताने पर मैं कहना चाहती हूं कि किस तरह के शब्द उन्होंने कहे या किस तरह का विरोध जताया, यह हमें पता नहीं है। लेकिन हम हर देश के साथ एक समान नीति अपनाते हैं। हम शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का पालन करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात