लाइव न्यूज़ :

चीन: आईफोन के कारखाने फॉक्सकॉन के पास आवाजही पर लगी रोक, कोरोना के कारण डरकर भागे कई कर्मचारी

By भाषा | Updated: November 2, 2022 17:31 IST

ऐसे में आपको बता दें कि सरकार की ओर से की गई घोषणा में इस बात का उल्लेख नहीं है कि झेंगझोऊ हवाई अड्डे के आर्थिक क्षेत्र को पृथक किए जाने का फॉक्सकॉन कारखाने में सामने आए मामलों से कोई संबंध है या नहीं। घोषणा क्यों की गई, इसका भी कोई जिक्र नहीं किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआईफोन के कारखाने फॉक्सकॉन के पास लोगों को जाने के लिए मना कर दिया गया है। ऐसे में कोरोना के डर से चीन के इस कारखाने के कर्मचारी वहां से भाग गए है। हालांकि आवाजही पर बैन लगने के अलावा इस पर सरकार के तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बीजिंग: चीन के मध्य शहर झेंगझोऊ में कोरोना वायरस के 64 मामले सामने आने के बाद एक औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई। शहर में संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच ऐप्पल इंक आईफोन के कर्मचारी उसके कारखाने से चले गए हैं। 

सरकार ने कुछ बातों का खुलासा नहीं किया है

हालांकि सरकार की ओर से की गई घोषणा में इस बात का उल्लेख नहीं है कि झेंगझोऊ हवाई अड्डे के आर्थिक क्षेत्र को पृथक किए जाने का फॉक्सकॉन कारखाने में सामने आए मामलों से कोई संबंध है या नहीं। घोषणा क्यों की गई, इसका भी कोई जिक्र नहीं किया गया। 

घोषणा के अनुसार, खाद्य पदार्थों व चिकित्सकीय सामग्री पहुंचाने वालों के अलावा वहां एक सप्ताह तक किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, झेंगझोऊ में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 64 मामले सामने आए। 

आपको बता दें कि शहर की आबादी करीब 1.25 करोड़ है और यहां 294 लोग ऐसे भी संक्रमित पाए गए जिनमे संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। 

कोरोना के मामले बढ़ने पर आवाजाही पर लग जाता है हफ्तों का रोक

हालांकि औद्योगिक क्षेत्र में कितने मामले सामने आए उसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। देश की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने वायरस को लेकर कोई भी कोताही न बरतने की नीति अपना रखी है, जिसके तहत मामलों की संख्या देखते हुए इलाकों में लोगों की आवाजाही पर हफ्तों तक की रोक लगाई जाती है। 

मामले में कंपनी ने क्या कहा

फॉक्सकॉन ने रविवार को कहा था कि संक्रमण की चपेट में आने से बचने के लिए कर्मचारियों को कामकाज की जगह से भेजा जा रहा है। कंपनी ने कहा कि उनके कर्मचारियों का इलाज चल रहा है, हालांकि वहां अब भी और मामले सामने आ रहे हैं या नहीं इस संबंध में उसने कोई जानकारी नहीं दी।  

टॅग्स :चीनCoronaएप्पलआइफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल