लाइव न्यूज़ :

चीन: 28 वर्षीय युवक ने स्कूल में घुसकर की 7 लड़कियों और 2 लड़कों की हत्या, चाकू से किया अंधाधुंध वार

By भाषा | Updated: April 28, 2018 10:29 IST

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार 10 बच्चे हमले में घायल हो गये हैं और उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Open in App

बीजिंग, 27 अप्रैल (एएफपी) उत्तरी चीन में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर नौ स्कूली बच्चों की हत्या कर दी और कम से कम 10 अन्य लोगों को घायल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि हालिया वर्षों में देश में हुआ यह इस तरह का सबसे घातक हमला है।शान्सी प्रांत में मिझि काउंटी के लोक सुरक्षा विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि 28 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है।सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि हमले में सात लड़कियां और दो लड़के मारे गए हैं। बच्चों की उम्र का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन माध्यमिक स्कूल में जाने वाले बच्चों की आयु आमतौर पर 12 से 15 वर्ष के बीच की होती है।विभाग ने बताया कि हादसा स्थानीय समयानुसार शाम छह बजकर 10 मिनट पर हुआ, जब बच्चे घर लौट रहे थे। लोक सुरक्षा विभाग ने बताया कि मिझि प्रांत के झाओजियाशन गांव के झाओ उपनाम वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।विभाग के अनुसार संदिग्ध ने बताया कि वह इसी स्कूल में पढ़ता था और उस दौरान उसे ‘परेशान’ किया जाता था। वह अपने सहपाठियों से नफरत करता था और इसी कारण उसने शुक्रवार को लोगों पर चाकू से हमला करने की ठानी। 

टॅग्स :चीनहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

विश्व अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने