लाइव न्यूज़ :

चीन के एक स्कूल में खूनी खेल, सुरक्षा गार्ड ने 40 बच्चों और टीचरों पर किया चाकू से हमला

By भाषा | Updated: June 4, 2020 14:10 IST

चीन सहित पश्चिम देशों में पिछले कुछ सालों में चाकूबाजी की घटनाएं में बढ़ोत्तरी हुई है. पिछले साल नवंबर में हांगकांग में बीजिंग समर्थक एक नेता पर चाकू से हमला किया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना में स्कूल के प्रिसिंपल, एक सुरक्षा कर्मी और एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ हैघायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.चीन में पिछले कुछ वर्षों से असंतुष्टों की ओर से चाकू से किये जाने वाले हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं।

बीजिंग: चीन के प्राथमिक विद्यालय में एक सुरक्षा गार्ड ने करीब 40 छात्रों और शिक्षकों पर चाकू से हमला कर दिया। सरकारी मीडिया में इसकी जानकारी दी गयी है । सरकारी समाचार पत्र ‘चाइना डेली’ ने एक खबर में बताया कि यह घटना गुआंगशी प्रांत के एक स्कूल में हुई। सरकारी टेलीविजन ‘सीजीटीएन’ ने अपनी एक खबर में बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर है।

हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार (4 जून) सुबह साढ़े आठ बजे गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र में वुझू शहर के वांगफू टाउन सेंट्रल प्राइमरी स्कूल में हुई। हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने अपनी एक खबर में बताया कि वांगफू टाउन सरकार की ओर से घटना पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कथित हमलावर स्कूल का 50 वर्षीय सुरक्षा कर्मी ली शिओमीन है।

विज्ञप्ति के अनुसार घटना में करीब 40 लोग घायल हुए हैं,जिनमें से स्कूल के प्रधानाचार्य, अन्य एक सुरक्षा कर्मी और एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। उसने बताया कि करीब 40 एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया और घायलों को वुझू के सरकारी अस्पताल और शहर के अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती कराया गया है।

चीन में पिछले कुछ वर्षों से असंतुष्टों की ओर से चाकू से किये जाने वाले हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। ये असंतुष्ट हमलावर अपना गुस्सा निकालने के लिए सार्वजनिक परिवहन के अलावा मुख्य रूप से किंडरगार्टन और प्राथमिक स्कूलों को निशाना बनाते हैं।

पिछले साल सितंबर महीने में मध्य चीन स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर आठ बच्चों की हत्या कर दी और वहीं दो अन्य को घायल कर दिया। आरोपी की अपराधिक पृष्ठभूमि था और अपनी प्रेमिका की आंख फोड़ने के प्रयास में आठ साल जेल में रहा है। वह जमानत पर बाहर था। 

टॅग्स :चीनक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा