लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के सभी प्रमुख धर्मों में बाल यौन शोषण पाया गया:रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 2, 2021 20:50 IST

Open in App

लंदन, दो सितंबर (एपी) इंग्लैंड में विभिन्न धार्मिक संगठनों और स्थलों में बाल यौन शोषण को लेकर पड़ताल करने वाली एक जांच में बृहस्पतिवार को चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। जांच में पाया गया कि कई धार्मिक संगठन शोषण के आरोपों से निपटने में नाकाम रहे। साथ ही पीड़ितों के आरोपों को दबाने के लिए धार्मिक नेताओं ने शक्ति का दुरुपयोग किया। बाल यौन शोषण की स्वतंत्र जांच ने इंग्लैंड और वेल्स में 38 धार्मिक संगठनों में बाल संरक्षण की जांच की, जिसमें बैपटिस्ट, मेथोडिस्ट, इस्लाम, यहूदी, हिंदू, सिख और गैर ईसाई संप्रदाय शामिल रहे। इसने इस साल की शुरुआत में हुई दो सप्ताह की जन सुनवाई के जरिए साक्ष्य एकत्र किए। स्वतंत्र जांच में आंकड़ों के हवाले से दिखाया गया कि 2015 से 2020 के दौरान सभी ज्ञात संस्थानों में जहां दुर्व्यवहार की सूचना मिली थी, उनमें से 11 फीसदी धार्मिक संगठन या स्थल के भीतर हुए जबकि करीब 10 फीसदी संदिग्ध या तो कर्मचारी थे या फिर एक धार्मिक संगठन से जुड़े थे। हालांकि, स्वत्रंत जांच का कहना है कि ऐसा संभव है कि और मामलों को दबाया गया हो और ''उसके द्वारा सुने गए साक्ष्यों से इसमें कोई शक नहीं है कि अधिकतर धार्मिक स्थलों या संगठनों में बाल यौन शोषण किया गया।'' इसने पाया कि कुछ धार्मिक स्थलों पर बाल यौन शोषण से संरक्षण देने के लिए कोई नीति ही लागू नहीं है, ऐसे में बच्चों को ऐसे स्थानों पर बेहद कम सुरक्षा प्राप्त होती है। रिपोर्ट में कहा गया, ''धार्मिक आस्था वालों के लिए यह स्वीकार करना मुश्किल हो सकता है कि उनके धर्म के सदस्य या धार्मिक नेता दुर्व्यवहार कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा