लाइव न्यूज़ :

सीडीसी निष्कासन को नहीं रोक सकता, बाइडन ने राज्यों से कदम उठाने की अपील की

By भाषा | Updated: August 3, 2021 10:16 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन अगस्त (एपी) व्हाइट हाउस ने कहा है कि रोग नियंत्रण एवं रोकथाम (सीडीसी) ‘‘लोगों को किराए के घरों से निकाले जाने की आशंका से बचने के लिए एक नए कानूनी अधिकार को खोजने में असमर्थ है’’ और इसलिए व्हाइट हाउस ने राज्यों और स्थानीय सरकारों से किराएदारों को उनके घरों में बने रहने के लिए नीतियां बनाने का अनुरोध किया है।

बड़े पैमाने पर निष्कासन से हाल में बेहद तेजी से फैल रहे कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के प्रसार की स्थिति और खराब होने की आशंका है। लगभग 14 लाख परिवारों ने जनगणना ब्यूरो को अगले दो महीनों में अपने किराए के घरों से निकाले जाने की ‘‘आशंका’’ जताई है। अन्य 22 लाख लोगों का कहना है कि उन्हें किराए के घर से निकाले जाने की ‘‘कुछ हद तक आशंका’’ है।

बड़े पैमाने पर लोगों को घरों से निकाले जाने की संभावना की आलोचना हो रही है कि बाइडन प्रशासन इस सप्ताह के अंत में होने वाले किराएदारों के निष्कासन के संकट का समाधान करने में धीमा रहा। व्हाइट हाउस का कहना है कि उसके पास राष्ट्रीय स्तर पर निष्कासन रोक के विस्तार का अधिकार नहीं है। देश के उच्चतम न्यायालय ने जून के अंत में संकेत दिया था कि वह विस्तार को बढ़ाने का समर्थन नहीं करेगा। न्यायाधीश ब्रेट कावानौ ने लिखा कि कांग्रेस को निष्कासन पर रोक की अवधि बढ़ाने के लिए कार्य करना होगा।

व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि लोगों का निष्कासन रोकने के लिए अगले महीने से राज्य स्तर पर प्रयास देश के एक तिहाई लोगों को निष्कासन की आशंका से बचाएंगे। बाइडन प्रशासन ने एक बयान में जोर दिया है कि किराएदारों को उनके घरों में बने रहने के लिए 46.5 अरब डॉलर मुहैया कराए गए हैं, लेकिन कई राज्य और शहर इस पर कदम उठाने में धीमे रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब