लाइव न्यूज़ :

शरणार्थी प्रोफेसर ने जीता फील्ड्स मेडल, 14 कैरेट सोने का अवार्ड चंद मिनटों में हुआ चोरी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 2, 2018 16:41 IST

फील्डस मेडल के तीन विजेताओं में भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक वेंकटेश भी शामिल हैं। फील्डस मेडल को गणित का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है। गणित में योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार नहीं मिलता।

Open in App

रियो डी जेनेरो, दो अगस्त (एएफपी) कुर्द शरणार्थी से कैंब्रिज विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर बने कौचर बिरकर को गणित के क्षेत्र का नोबेल ‘फील्ड्स मेडल’ मिलने के कुछ ही मिनट के भीतर चोरी हो गया। बिरकर को तीन अन्य लोगों के साथ यह सम्मान दिया गया है।

फील्ड्स समारोह का कल आयोजन करने का सम्मान पाने वाले पहले लैटिन अमेरिकी शहर रियो डी जेनेरो के लिए यह काफी शर्मनाक रहा। यह शहर अपराधों की गिरफ्त में है। फील्ड्स समारोह हर चार साल में होता है।

बीजगणित ज्यामिति (एल्जेबेरेक जियोमीट्री) में विशेषज्ञ 40 वर्षीय बिरकर को 14 कैरेट का स्वर्ण पदक मिले एक घंटे से भी कम समय हुआ था कि उनका बैग गायब हो गया।

समारोह के आयोजक इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ मैथमैटिक्स ने कहा कि उसे इस घटना पर ‘‘गहरा खेद’’ है।

बिरकर ने सह-विजेताओं एलेसियो फिगाली, पीटर शूल्ज और भारतीय मूल के अक्षय वेंकटेश के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाया। कुर्द होने के कारण उनके लिए यह किसी परियों की कहानी के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि यह खबर उन चार करोड़ लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाएगी।’’ 

ईरान-इराक सीमा के समीप जातीय कुर्द प्रांत मारीवान के एक गांव में जन्मे बिरकर ने कहा, ‘‘कुर्दिस्तान में किसी बच्चे के मन में गणित के लिए रूचि पैदा होना असंभव था।’’ 

इसके बावजूद वह तेहरान विश्चविद्यालय गए। गणित में अद्भुत प्रतिभा के चलते उन्होंने ब्रिटेन में राजनीतिक शरण ली और वहां की नागरिकता हासिल की।

34 वर्षीय फिगाली ज्यूरिख के रहने वाले है और शूल्ज जर्मनी के निवासी हैं।

विजेताओं में भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक वेंकटेश भी शामिल हैं। विलक्षण प्रतिभा के धनी वेंकटेश ने महज 13 साल की उम्र में यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में गणित और फिजिक्स में स्नातक की डिग्री हासिल की थी।

अब 36 वर्षीय और अमेरिका के स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के वेंकटेश नंबर थ्योरी में विशेषज्ञ हैं।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल