लाइव न्यूज़ :

स्पेन में बाढ़ के पानी में बहीं कारें, कई घर क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: September 2, 2021 16:31 IST

Open in App

अलकनार, दो सितंबर (एपी) उत्तर-पूर्वी स्पेन के अलकनार शहर में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ के कारण बृहस्पतिवार को कई घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बुधवार शाम अचानक आई बाढ़ में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। अलकनार में रेस्त्रां की मालिक रोजा मारिया सैंशो ने कहा, ''हम अपने अपार्टमेंट में ऊपर चढ़ गए और सबकुछ भगवान भरोसे छोड़ दिया।'' बाढ़ कितनी भीषण थी, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई कारें पानी में बह गईं । घरों और कारोबारी प्रतिष्ठानों में कीचड़, पानी और मलबा भर गया।मैड्रिड समेत मध्य और उत्तरी स्पेन के अन्य हिस्सों में भी बुधवार को बाढ़ जैसे हालात देखे गए। दमकल कर्मियों ने हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कर तीन लोगों को गंभीर खतरे से बाहर निकाला। स्थानीय प्राधिकारियों ने 58 लोगों को होटल पहुंचाया और 16 अन्य लोगों ने स्पोर्ट्स पवेलियन में रात बिताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

कारोबारMohan Yadav Dubai-Spain Visit: 10-10 पॉइंट्स में जानें दुबई-स्पेन यात्रा की सफलता?, वैश्विक स्तर पर सीएम मोहन यादव ने खेला जबरदस्त मास्टर स्ट्रोक, क्या आपने किया इन लाइनों पर गौर?

कारोबारबार्सिलोना में सीएम यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल