लाइव न्यूज़ :

नोबेल पुरस्कार 2022: कैरोलिन आर. बर्टोजजी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को संयुक्त रूप से मिला रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार

By रुस्तम राणा | Updated: October 5, 2022 16:57 IST

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के द्वारा 2022 रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार की घोषणा करते कैरोलिन आर. बर्टोज़ी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को "क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए" के लिए दिया गया है।

Open in App

Nobel Prize 2022 in Chemistry: रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को "क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए" दिया गया है। 

बुधवार को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के द्वारा 2022 रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार की घोषणा करते कैरोलिन आर. बर्टोज़ी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को "क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए" के लिए दिया गया है। 

शार्पलेस और मेल्डल ने रसायन विज्ञान के एक कार्यात्मक रूप  क्लिक कमेस्ट्री की नींब रखी, जिसमें आणविक भवन ब्लॉक जल्दी और कुशलता से एक साथ जुड़ते हैं। जबकि बर्टोज़ज़ी ने क्लिक केमिस्ट्री को एक नए आयाम दिया और जीवित जीवों में इसका उपयोग करना शुरू किया।

नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार को स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबो को निएंडरथल डीएनए पर उनके काम के लिए चिकित्सा में पुरस्कार प्राप्त करने के साथ शुरू हुई। फ्रेंचमैन एलेन एस्पेक्ट, अमेरिकी जॉन एफ क्लॉजर और ऑस्ट्रियाई एंटोन जिलिंगर ने संयुक्त रूप से मंगलवार को क्वांटम भौतिकी में अपने काम के लिए भौतिकी में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता। 

साहित्य पुरस्कार गुरुवार को, शांति पुरस्कार शुक्रवार को और अर्थशास्त्र पुरस्कार सोमवार की घोषणा सोमवार को की जाएगी। नोबेल पुरस्कारों में एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (करीब 900,000 डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है और यह 10 दिसंबर को दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 2021 में, रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन को अणुओं के निर्माण के लिए पर्यावरणीय रूप से स्वच्छ तरीके की खोज के लिए के लिए दिया गया था, जबकि 2020 में जीन प्रौद्योगिकी उपकरण CRISPR/Cas9 आनुवंशिक कैंची की खोज के लिए इमैनुएल चारपेंटियर और जेनिफर डौडना को नोबेल प्राइज से सम्मानित किया था।

टॅग्स :नोबेल पुरस्कारस्वीडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमार्खेज का अद्‌भुत संसार और ट्रम्प का चर्चिल न हो पाना

विश्वNobel Prize 2025: जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को दिया जाएगा अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

विश्वनोबेल शांति पुरस्कार नहीं?, पूरी तरह से स्वस्थ हैं डोनाल्ड ट्रंप, चिकित्सक बोले- बेटेस्डा, मैरीलैंड स्थित अस्पताल में 3 घंटे रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

विश्वNobel Peace Prize: आखिर मात खा गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, थियोडोर रूजवेल्ट, वुडरो विल्सन और बराक ओबामा मिला था पुरस्कार

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नहीं इस महिला को मिला 2025 नोबेल शांति पुरस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका