लाइव न्यूज़ :

Carlos Alcaraz wins US Open 2025: 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज कर दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी अल्काराज, यानिक सिनर को हराकर अमेरिकी ओपन चैंपियन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2025 10:42 IST

Carlos Alcaraz wins US Open 2025: अल्काराज़ का रिकॉर्ड 10-5, ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में 6-4 और अमेरिकी ओपन में 2-1 हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देCarlos Alcaraz wins US Open 2025: सिनर ने फ्रेंच ओपन की हार का बदला चुकता किया था।Carlos Alcaraz wins US Open 2025: अगले मुकाबले का बेसब्री से इंतज़ार करने पर मजबूर कर दिया।Carlos Alcaraz wins US Open 2025: अल्काराज़ ने शुरू से ही खेल पर नियंत्रण बना दिया।

Carlos Alcaraz wins US Open 2025: कार्लोस अल्काराज ने यानिक सिनर पर अपना दबदबा बरकरार रखते हुए चार सेट तक चले मुकाबले में जीत दर्ज करके अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब जीता और विश्व में नंबर एक रैंकिंग भी हासिल की। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अमेरिकी ओपन का फाइनल फ्रेंच ओपन में चैंपियनशिप का फ़ैसला करने वाले उनके मुक़ाबले जितना लंबा, रोमांचक और नाटकीय नहीं था जहां अल्काराज़ चैंपियन बने थे। यह विंबलडन के फाइनल जितना सार्थक और कथानक आधारित भी नहीं था जहां सिनर ने फ्रेंच ओपन की हार का बदला चुकता किया था।

फिर भी रविवार को दूसरे नंबर के खिलाड़ी अल्काराज़ की नंबर एक सिनर पर 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से जीत वाकई अहम रही। अल्काराज़ ने गत चैंपियन पर अपनी श्रेष्ठता फिर से स्थापित की, एटीपी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया और टेनिस प्रशंसकों को उनके अगले मुकाबले का बेसब्री से इंतज़ार करने पर मजबूर कर दिया।

यह दोनों खिलाड़ी टेनिस के इतिहास में एक ही सत्र में लगातार तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल में एक दूसरे का सामना करने वाले पहले दो पुरुष खिलाड़ी हैं। पुरस्कार समारोह के दौरान अल्काराज़ ने मज़ाक में कहा, ‘‘मैं आपको अपने परिवार से ज़्यादा देख रहा हूं। कोर्ट साझा करना, लॉकर रूम साझा करना, सब कुछ बहुत अच्छा लगता है।’’

उनकी इस बात पर सिनर भी मुस्कुरा उठे। अल्काराज़ ने कहा, ‘‘विंबलडन की हार के बाद ही मैंने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। मैंने उस मैच को देखा और अपने कोच के साथ मिलकर अपनी गलतियों पर काम किया। मुझे खुशी है कि मैं यहां ट्रॉफी जीतने में सफल रहा।’’ दो घंटे 42 मिनट की इस जीत से स्पेन के 22 वर्षीय अल्काराज़ ने इटली के 24 वर्षीय सिनर के खिलाफ अपना रिकॉर्ड भी और बेहतर कर दिया। इन दोनों के बीच जितने मुकाबले खेले गए हैं उनमें अल्काराज़ का रिकॉर्ड 10-5, ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में 6-4 और अमेरिकी ओपन में 2-1 हो गया है।

अल्काराज़ का यह छठा ग्रैंड स्लैम खिताब है। सिनर ने कहा, ‘‘मैं उन्हें पूरा श्रेय देता हूं क्योंकि उन्होंने मेरी तुलना में परिस्थितियों से बेहतर सामंजस्य बिठाया। उन्होंने महत्वपूर्ण अवसरों पर बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और जब जरूरत थी तब अंक हासिल किए।’’ मैच की शुरुआत लगभग आधे घंटे देर से हुई, जबकि हजारों प्रशंसक आर्थर ऐश स्टेडियम के बाहर फंसे रहे और उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा से गुजरना पड़ा, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मैच देखने के लिए प्रायोजक के सुइट में बैठे थे। अल्काराज़ ने शुरू से ही खेल पर नियंत्रण बना दिया।

सिनर ने कुछ अवसरों पर वापसी की कोशिश की। अल्काराज़ ने पहला सेट जीतकर अच्छी शुरुआत की लेकिन सिनर ने दूसरे सेट में वापसी करके स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद मैच के रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन अल्काराज़ ने अगले दो सेट में सिनर को कोई मौका नहीं दिया और मैच को एक तरह से एकतरफा बना दिया।

सिनर ने कहा, ‘‘आपने मुझसे बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। मैंने आज अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश की। मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कर सकता था।’’ अल्काराज़ ने दोगुने विनर्स (42-21) के साथ मैच समाप्त किया जिससे मैच में उनके दबदबे का पता चलता है।

टॅग्स :यूएस ओपनCarlos Alcarez
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वDonald Trump Hooting in US Open 2025: 30 मिनट की देरी?, क्या यूएस ओपन में ट्रंप को हूटिंग का सामना?, देखिए वीडियो

विश्वAryna Sabalenka Wins US Open 2025: विजेता को 41.7 करोड़ रुपये?, विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी फिर से चैंपियन, 6-3, 7-6 से अमांडा अनिसिमोवा को हराया

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!