लाइव न्यूज़ :

कैपिटल हमले मामले का आतंकवाद से संबंध नहीं : अधिकारी

By भाषा | Updated: April 3, 2021 16:25 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

वाशिंगटन, तीन अप्रैल (एपी) अमेरिकी कैपिटल (संसद भवन) परिसर के बाहर की घटना का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

हमला उस वक्त हुआ जब एक व्यक्ति ने कैपिटल के बाहर अपनी कार से दो अधिकारियों को टक्कर मार दी और इसके बाद चाकू से हमला किया।

अधिकारी हमलावर की मंशा का पता लगा रहे हैं। हालांकि मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग के कार्यवाहक प्रमुख रॉबर्ट कॉन्टी ने कहा कि क्षेत्र में इस वक्त कोई खतरा नहीं है और घटना का आतंकवाद से कोई संबंध नजर नहीं आता।

अधिकारियों ने संदिग्ध को गोली मारी दी और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हमले का शिकार हुए कैपिटल पुलिस के दोनों अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कार्यवाहक प्रमुख योगानांडा पिटमैन ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि एक अधिकारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने तत्काल कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'