लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में दूतावास को बंद करने के लिए सैन्य बल भेज रहा है कनाडा : अधिकारी

By भाषा | Updated: August 13, 2021 09:25 IST

Open in App

टोरंटो, 13 अगस्त (एपी) कनाडा के विशेष बलों को अफगानिस्तान में तैनात किया जाएगा ताकि काबुल में देश का दूतावास बंद किए जाने से पहले कनाडाई कर्मचारियों को वहां से सुरक्षित निकाला जा सके। योजना की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने यह बात बताई।

अधिकारी जो मामले के बारे में सार्वजनिक तौर पर बात करने के लिए अधिकृत नहीं थे, ने यह नहीं बताया कि कितने विशेष बलों को भेजा जाएगा।

अफगानिस्तान में अपना युद्ध समाप्त करने की अमेरिका की योजना से महज कुछ हफ्तों पहले बाइडन प्रशासन भी 3,000 नये सैनिकों को काबुल हवाईअड्डे भेज रहा है ताकि अमेरिकी दूतावास को आंशिक तौर पर खाली कराने में मदद मिल सके।

ये कदम देश के अधिकांश हिस्सों पर बहुत तेज गति से हो रहे तालिबान के कब्जे के बीच उठाए जा रहे हैं जिसने दूसरे सबसे बड़े शहर और तालिबान आंदोलन की जन्मस्थली कंधार पर बृहस्पतिवार को अपना नियंत्रण कर लिया।

ब्रिटेन ने भी बृहस्पतिवार को कहा था कि बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच ब्रितानी नागिरकों को सुरक्षित निकालने के लिए वह अफगानिस्तान में करीब 600 सैनिक भेजेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल