लाइव न्यूज़ :

कनाडा: प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पत्नी सोफी के साथ 18 साल रिश्ता निभाने के बाद दिया तलाक

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 3, 2023 11:01 IST

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 18 साल की लंबी शादी को विराम दे दिया है। ट्रूडो और उनकी पत्नी सोफी ग्रेगोइरे ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 18 साल की लंबी शादी को विराम दे दिया हैपीएम ट्रूडो और उनकी पत्नी सोफी ग्रेगोइरे ने आपसी सहमति से तलाक लिया हैट्रूडो दंपति ने साल 2005 में शादी की थी और उन दोनों के तीन बच्चे हैं

ओटावा:कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 18 साल की लंबी शादी को विराम दे दिया है। ट्रूडो और उनकी पत्नी सोफी ग्रेगोइरे ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इस संबंध में बुधवार को जानकारी सामने आयी कि ट्रूडो दंपति ने संयुक्त घोषणा की कि तलाक का निर्णय बेहद कठिन बातचीत के बाद लिया गया।

जर्मन समाचार संस्थान डायचे वेले के अनुसार कनाडा प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस संबंध में एक बयान जारी करके कहा गया है कि ट्रूडो दंपति ने तलाक के लिए एक कानूनी अलगाव समझौते पर आपसी सहमति के साथ हस्ताक्षर किए हैं। बताया जा रहा है कि इस जोड़े ने 2005 में शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं। जिनमें सबसे बड़े 15 साल के जेवियर, उसके बाद 14 साल की एलाग्रेस और फिर 9 साल के हैड्रियन हैं।

प्रधानंत्री ट्रूडो के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "वे करीबी बने रहेंगे और अपने बच्चों को एक सुरक्षित, प्रेमपूर्ण और सहयोगात्मक माहौल में पालने पर मिलकर ध्यान केंद्रित करेंगे।"

मालूम हो कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के दिवंगत पिता पियरे ट्रूडो भी अपनी पत्नी मार्गरेट ट्रूडो से अलग होने वाले कनाडाई प्रधानमंत्री रहे हैं। पियरे ट्रूडो ने साल 1984 में अपने प्रधानमंत्री कार्याकाल के अंतिम महीनों में मार्गरेट ट्रूडो से तलाक लिया था।

वहीं अगर जस्टिन ट्रूडो के वैवाहिक जीवन की बात करें तो उसके सोफी ग्रेगोइरे की पहली मुलाकात तब हुई जब वे बच्चे थे। ग्रेगोइरे ट्रूडो के सबसे छोटे भाई, मिशेल के साथ सहपाठी थी। दोनों ने साल 2005 में शादी की थी लेकन उससे पहले वो 2003 में एक चैरिटी समारोह की सह-मेजबानी करते समय एक-दूसरे से मिले थे।

जस्टिन ट्रूडो और सोफी ग्रेगोइरे ने पहले एक टेलीविजन और रेडियो होस्ट के रूप में काम किया था। उसके बाद दोनों ने प्रधानमंत्री कार्यालय में स्टार पावर लाई और अक्सर एक साथ दिखाई दिए। लेकिन पिछले कुछ समय से ट्रूडो दंपति प्रमुख सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक साथ भागीदारी नहीं कर रहे थे।

हालांकि, दोनों ने मई में किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के लिए लंदन की यात्रा की थी और मार्च के अंत में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जब कनाडा का दौरा किया था, तब भी दोनों एक साथ थे।

टॅग्स :जस्टिन ट्रूडोकनाडाजो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा