लाइव न्यूज़ :

कनाडा में मुस्लिम परिवार को निशाना बनाकर ट्रक ड्राइवर ने मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

By वैशाली कुमारी | Updated: June 8, 2021 10:49 IST

कनाडा में मुस्लिम परिवार के चार लोगों को ट्रक से रौंदने का मामला सामने आया है। ये घटना कनाडा के ओटारियो प्रांत की है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा के लंदन में रविवार रात हुई थी घटना, आरोपी को सोमवार को किया गया गिरफ्तारस्थानीय पुलिस के अनुसार मुस्लिम परिवार को जानबूझकर निशाना बनाया गया थापुलिस पकड़े गए संदिग्ध आरोपी के सोशल मीडिया पोस्ट को भी खंगाल रही है

ओटावा: कनाडा के ओंटारियो प्रांत के दक्षिण में एक शख्स द्वारा मुस्लिम परिवार के चार सदस्यों को टक्कर मार कर उनकी हत्या करने का मामला सामने आया है। कनाडा की पुलिस ने सोमवार को बताया कि ये "पूर्व नियोजित" हमला था। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डिटेक्टिव सुपरिटेंडेंट पॉल वाइट ने बताया कि लोगों को रौंदने के बाद 20 वर्षीय संदिग्ध रविवार शाम को घटनास्थल से भाग गया था। बाद में उसे ओंटारियो के लंदन में घटनास्थल से सात किलोमीटर दूर एक मॉल में गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस बात के सबूत हैं कि यह एक पहले से तय किया गया काम था जो कि एक खास वर्ग से नफरत से प्रेरित था। उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि इन पीड़ितों को निशाना बनाया गया क्योंकि वे मुस्लिम थे।

पीड़ितों के नाम जारी नहीं किए गए थे, लेकिन उनमें एक 74 वर्षीय महिला, एक 46 वर्षीय पुरुष, एक 44 वर्षीय महिला और एक 15 वर्षीय लड़की शामिल हैं जो एक ही परिवार से थे। हमले के बाद एक नौ वर्षीय लड़के को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह ठीक हो रहा है।

वहीं, लंदन (कनाडा) के मेयर ईडी होल्डर ने कहा कि स्पष्ट है कि यह मुसलमानों के खिलाफ, लंदनवासियों के खिलाफ, अकथनीय घृणा में तहत सामूहिक हत्या का एक अंजाम था। नथानिएल वेल्टमैन के रूप में पहचाने जाने वाले संदिग्ध पर फर्स्ट डिग्री हत्या के चार मामले और हत्या के प्रयास के एक मामले का आरोप लगाया गया है।

कनाडा: रात को टहलने निकला था परिवार, तब मारी गई टक्कर

वेइट ने कहा कि स्थानीय अधिकारी "संभावित आतंकवाद के आरोपों" को जोड़ने के बारे में संघीय पुलिस और अटॉर्नी जनरल के साथ भी संपर्क कर रहे हैं।

इस बीच सामने आई जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 8.40 बजे (स्थानीय समय) परिवार के पांचों सदस्य पैदल एक साथ टहल रहे थे। इसी दैरान काले रंग के ट्रक ने उस दौरान उन्हें टक्कर मार दी जब वे सड़क पार करने के लिए वहां इंतजार कर रहे थे।

इस बीच आरोपी के सोशल मीडिया पोस्ट को भी पुलिस खंगाल रही है। इस हमले ने जनवरी 2017 में क्यूबेक सिटी के मस्जिद में हुए हमले और टोरंटो में अप्रैल-2018 में ऐसे ही एक गाड़ी से लोगों को कुचले जाने की घटना की याद दिला दी है।

टॅग्स :कनाडाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब