लाइव न्यूज़ :

कनाडा ने 'जॉनसन एंड जॉनसन' के कोविड-19 टीके को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: March 5, 2021 22:13 IST

Open in App

टोरंटो, पांच मार्च (एपी) कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को और मजबूती प्रदान करते हुए कनाडा ने 'जॉनसन एंड जॉनसन' के कोविड-19 टीके को मंजूरी प्रदान की। इस टीके की दो के बजाय एक खुराक ही काफी है।

इसके साथ ही देश के स्वास्थ्य नियामक ने अब तक कोविड-19 के चार टीकों को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कनाडा के स्वास्थ्य अधिकारी कोविड-19 टीकाकरण में तेजी लाने के लिए एकल खुराक के विकल्प से खासे उत्साही हैं।

कनाडा की मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ सुप्रिया शर्मा ने कहा कि देश ने फाइजर, मॉडर्ना और एस्ट्राजेनेका के टीकों को मंजूरी दी है। यह ऐसा पहला देश है जहां अब तक चार अलग-अलग टीकों को मंजूरी प्रदान की जा चुकी है।

कई अन्य देशों की तरह कनाडा में भी टीकों का स्थानीय उत्पादन नहीं होने के चलते उसे तत्काल टीके की कमी का सामना करना पड़ा।

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्वीट किया, '' यह चौथा टीका है, जिसे कनाडा के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सुरक्षित पाया है। पहले ही लाखों खुराकें तैयार हैं और हम वायरस से निपटने में एक कदम दूर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद