लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कैलिफोर्निया में अब खाद्य अपशिष्ट का होगा इस्तेमाल

By भाषा | Updated: December 9, 2021 11:45 IST

Open in App

डेविस (अमेरिका), नौ दिसंबर (एपी) अमेरिका में जनवरी में लागू होने वाले देश के सबसे बड़े अनिवार्य आवासीय खाद्य अपशिष्ट पुनर्चक्रण कार्यक्रम के तहत केले के छिलके, चिकन की हड्डियों और बची हुई सब्जियों के लिए कैलिफोर्निया के कूड़ेदानों में जगह नहीं होगी।

इस योजना का लक्ष्य अमेरिका के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में ‘लैंडफिल’ को खाद्य अपशिष्ट से मुक्त बनाना है, जिसके सड़ जाने से वातावरण को नुकसान होता है। खाद्य अपशिष्ट और अन्य कार्बनिक पदार्थ रासायनिक परिवर्तन के बाद ग्रीनहाउस गैस मीथेन का उत्सर्जन करते हैं, जो जीवाश्म ईंधन से कार्बन उत्सर्जन की तुलना में अल्पावधि में अधिक हानिकारक होती है।

ऐसे उत्सर्जन से बचने के लिए, कैलिफोर्निया के निवासियों ने खाद्य अपशिष्ट को खाद या ऊर्जा में परिवर्तित करने का निर्णय किया है। कैलिफोर्निया ऐसा करने वाला अमेरिका का दूसरा राज्य है। पिछले साल वर्मोन्ट ने यह योजना लागू की थी।

इसके तहत, कैलिफोर्निया के अधिकांश लोगों को अतिरिक्त भोजन को कूड़ेदान के बजाय कचरे के हरे डिब्बे में डालना होगा। इसके बाद नगर पालिकाएं खाद्य अपशिष्ट को खाद में बदल देंगी या इसका उपयोग बायोगैस बनाने के लिए करेंगी। बायोगैस एक ऐसा ऊर्जा स्रोत है जो प्राकृतिक गैस के समान है।

कैलिफोर्निया संसाधन पुनर्चक्रण एवं पुनर्प्राप्ति विभाग की निदेशक रैचल वैगोनर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में किसी व्यक्ति द्वारा उठाया जा सकने वाला यह सबसे आसान कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला