लाइव न्यूज़ :

मई के अंत तक अमेरिका में सभी वयस्कों के लिए होंगे पर्याप्त टीके: बाइडन

By भाषा | Updated: March 3, 2021 10:34 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कहा कि ऐसी उम्मीद है कि मई माह के अंत तक, अर्थात अनुमान से दो महीने पहले ही कोरोना वायरस रोधी इतने टीके मिल जाएंगे जो वयस्क आबादी के लिहाज से पर्याप्त होंगे। बाइडन प्रशासन ने घोषणा की कि मेर्क एंड कंपनी एक अन्य कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन के हाल में मंजूर किए गए टीके के उत्पादन में मदद देगी।

बाइडन ने घोषणा की कि वह संघीय सरकार को प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करके सभी राज्यों को निर्देश देंगे कि शिक्षकों के टीकाकरण को प्राथमिकता दी जाए, उन्होंने कहा कि संघीय सरकार टीकों की खुराकें अपने फार्मेसी कार्यक्रम के जरिए सीधे मुहैया करवाएगी।

उन्होंने राज्यों से कहा कि वे मार्च माह के अंत तक सभी शिक्षकों को टीके की कम से कम एक-एक खुराक जरूर दें। दरअसल बाइडन प्रशासन देशभर में और स्कूलों को पुन: खोलने के प्रयास कर रहा है।

बाइडन ने कहा, ‘‘हमारी तैयारी है, और मई माह के अंत तक अमेरिका में हर वयस्क के लिए टीकों की पर्याप्त आपूर्ति होगी।’’

महामारी के आने से पहले जैसा जीवन था, हालात कब वैसे ही सामान्य होंगे, इस बारे में पूछे जाने पर बाइडन ने कहा, ‘‘मुझे आगाह किया गया है कि मैं इसका जवाब न दूं क्योंकि इस बारे में हमें कुछ भी निश्चित पता नहीं है।’’

दरअसल अमेरिका में अनेक राज्य वायरस संबंधी पाबंदियों में ढील दे रहे हैं जबकि देश में संक्रामक रोगों के शीर्ष विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने वायरस के नए स्वरूपों के बारे में चेतावनी देते हुए कहा था कि जब तक देश की 80 फीसदी आबादी का टीकाकरण नहीं किया जाता, तब तक वायरस संबंधी नियमों में छूट नहीं दी जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां