लाइव न्यूज़ :

लंकाशयर से काम करेगा ब्रिटेन का ‘नेशनल साइबर फोर्स’

By भाषा | Updated: October 3, 2021 21:37 IST

Open in App

लंदन, तीन अक्टूबर ब्रिटेन की सरकार ने रविवार को कहा कि देश का ‘नेशनल साइबर फोर्स’ (एनसीएफ) लंकाशायर से काम करेगा। सरकार द्वारा इस साल की शुरुआत में घोषित इस बल का काम अपराधियों के कारण उत्पन्न साइबर खतरों और इंटरनेट पर आक्रामक व्यवहार आदि से निपटना है।

एनसीएफ सैमलेसबरी में स्थित होगा। सैमलेसबरी सैन्य तकनीकी फर्म बीएई सिस्टम्स का बेस है और वर्षों से सैन्य हेलीकॉप्टरों की तैनाती से जुड़ा हुआ है।

इस केन्द्र में पिछले साल से ही काम चल रहा है और इसके तहत खुफिया एजेंसी एमआई-6, गर्वमेंट कम्युनिकेशंस हेडक्वार्टर्स (जीसीएचक्यू) और सेना को एक साथ एक कमान के तहत लाया गया है।

एनसीएफ में डिफेंस साइंस एंड टेक्नोलॉजी लेबोरेटरी (रक्षा विज्ञान और प्रोद्योगिकी प्रयेागशाला) और अन्य साइबर सुरक्षा एजेंसियों से भी लोगों को शामिल किया जाएगा।

ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने कहा, ‘‘नेशनल साइबर फोर्स असामाजिक तत्वों के आक्रामक व्यवहार से निपटने में मदद करेगा और दिखाएगा कि ब्रिटेन अपने लोगों की रक्षा करने और साइबर हमलों से सुरक्षा के लिए आधुनिक रक्षा उपकरणों आदि में निवेश कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे दोस्तों और दुश्मनों, दोनों को एक मजबूत संदेश देगा।’’

अप्रैल 2020 से काम कर रहे एनसीएफ में 2030 तक करीब 6.77 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश करने का बजट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल