लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन नई योजना के तहत पांच हजार अफगान शरणार्थियों को बसाएगा

By भाषा | Updated: August 18, 2021 19:30 IST

Open in App

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने तालिबान शासन के डर से भाग रहे अफगान शरणार्थियों, खासकर महिलाओं और बच्चों को बसाने के लिए बुधवार को देश की योजना का खाका पेश किया। अफगान नागरिक पुनर्वास योजना अफगानिस्तान में मौजूदा संकट के चलते पांच हजार अफगान नागरिकों को बसाने के साथ शुरू होगी और इस योजना के तहत आने वाले वर्षों में कुल 20 हजार शरणार्थियों को बसाया जा सकेगा। इसमें महिलाओं, लड़कियों और धार्मिक अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्हें तालिबान से सर्वाधिक खतरा है। जॉनसन ने संसद में अफगानिस्तान के मुद्दे पर विशेष सत्र में चर्चा की शुरुआत करते हुए हाउस ऑफ कॉमंस से कहा, ‘‘आज मैं घोषणा कर सकता हूं कि हम इस साल पांच हजार शरणार्थियों को बसाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं, जिनमें महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। हम इसे आने वाले वर्षों में समीक्षा के तहत रखेंगे जिसके तहत कुल 20 हजार लोगों को बसाया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल