लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन: ऋषि सुनक ने कृष्ण जन्माष्टमी के लिए चुनाव अभियान से निकाला वक्त, गये इस्कॉन मंदिर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 22, 2022 21:10 IST

भारतीय मूल के ऋषि सुनक कई बार अपने सार्वजनिक भाषणों में कह चुके हैं कि उन्हें हिंदू धर्म में आस्था व्यक्त करने से ताकत मिलती है। कृष्ण के अनन्य भक्त ऋषि सुनक ने ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ का सदस्य बनने पर ‘भगवद्गीता’ के नाम की शपथ ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक ने चुनाव प्रचार के बीच की जन्माष्टमी की पूजा कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए ऋषि सुनक लंदन के बाहरी इलाके में स्थित हरे कृष्ण मंदिर गये थेसुनक ने पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ हर्टफोर्डशायर स्थित वाटफोर्ड में भक्तिवेदांत मनोर में दर्शन किया

लंदन:ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक चुनाव प्रचार की भारी व्यस्तता के बीच भी समय निकालकर कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए लंदन के बाहरी इलाके में स्थित हरे कृष्ण मंदिर पहुंचे थे। कृष्ण के अनन्य भक्त ऋषि सुनक ने ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ का सदस्य बनने पर ‘भगवद्गीता’ के नाम की शपथ ली थी।

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने कई बार अपने सार्वजनिक भाषणों में लोगों से कहा है कि उन्हें हिंदू धर्म में आस्था व्यक्त करने से ताकत मिलती है। जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार को सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ हर्टफोर्डशायर स्थित वाटफोर्ड में भक्तिवेदांत मनोर में कृष्ण दर्शन किए गये थे।

अक्षता भारते के जानेमाने उद्योगपति और इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति और लेखिका सुधा मूर्ति की बेटी हैं। सुनक ने प्रार्थना करते हुए अपनी और अपनी पत्नी की तस्वीर ट्वीट की और लिखा कि वह अपनी पत्नी अक्षता के साथ जन्माष्टमी से पहले भक्तिवेदांत मनोर मंदिर में यह त्योहार मनाने गए थे।

भक्तिवेदांत मनोर ब्रिटेन में ‘इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ कृष्णा कॉन्शियसनेस’ (इस्कॉन) के प्रमुख केंद्रों में से एक है, जिसे जानेमाने बीटल्स संगीतकार जॉर्ज हैरिसन ने दान में दिया था।

ब्रिटेन में पीएम पद की रेस में दौड़ लगा रहे 42 साल के सुनक का समर्थन कर रहे कंजर्वेटिव पार्टी के नेता एवं हर्ट्समेरे से सांसद ओलिवर डोडेन ने कहा, ‘‘भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने वाले हिंदू त्योहार जन्माष्टमी के लिए हर्ट्समेरे के भक्तिवेदांत मनोर मंदिर में आज ऋषि सनक का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हर्ट्समेरे में सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।’’

चिकित्सक यशवीर और फार्मासिस्ट ऊषा सुनक के बेटे ऋषि सुनक का जन्म ब्रिटेन में ही हुआ है। भारतीय मूल के होने के कारण उनकी आस्था हिंदू धर्म में बेहद तीव्र है। ब्रिटेन में भारतीय मूल के पहले चांसलर के रूप में उन्होंने 11 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर दीपावली पर दीये जलाने को अपने जीवन के ‘‘सबसे गौरवपूर्ण क्षण’’ बताया था।

टॅग्स :Rishi SunakKrishna Janmashtamiब्रिटेनBritain
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल