लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन: उप प्रधानमंत्री डॉमिनिक राब ने खराब व्यवहार के आरोप में दिया इस्तीफा, प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को भारी झटका

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 21, 2023 17:58 IST

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सरकार के उप प्रधानमंत्री और न्याय मंत्री डोमिनिक राब ने अपने खराब व्यवहार के बारे में शिकायत के संबंध में उप प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री और न्याय मंत्री डोमिनिक राब ने पद से दिया इस्तीफापूर्व उप प्रधानमंत्री और न्याय मंत्री डोमिनिक राब पर कर्मचारियों के साथ खराब व्यवहार का आरोप थाडोमिनिक राब के रूप में यह सुनक सरकार के तीसरे वरिष्ठ मंत्री का इस्तीफा है

लंदन:ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री और न्याय मंत्री डोमिनिक राब ने अपने खराब व्यवहार के शिकायत संबंधी आरोप के बाद शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को दिये इस्तीफे में डोमिनक राब ने कहा कि सरकार ने उनके खिलाफ जांच से एक खतरनाक मिसाल कायम होगी, लेकिन बावजूद इसके वह सुनक सरकार का समर्थन करते रहेंगे।

राब ने सोशल प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस्तीफे को साझा करते हुए कहा, "मैंने जांच की मांग इस कारण समर्थन कर रहा हूं और उप प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे रहा हूं ताकि अगर जांच में धमकाने का कोई तथ्य सामने आता है तो मेरा मानना ​​है कि मुझे अपने वचन पर कायम रहना महत्वपूर्ण है।"

उन्होंने कहा, "मैं जांच रिपोर्ट को स्वीकार करने को बाध्य हूं, लेकिन इसमें मेरे खिलाफ दो दावों को छोड़कर बाकी को खारिज कर दिया गया है। यह जांच एक खतरनाक मिसाल कायम कर रही है। इससे मंत्रियों के खिलाफ झूठी शिकायतों को प्रोत्साहन मिलेगा और इसका न केवल आपकी सरकार की ओर से बदलाव लाने वालों पर गलत असर पड़ेगा बल्कि इसका प्रभाव अंततः ब्रिटिश लोगों पर भी पड़ेगा।"

पूर्व उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब का इस्तीफा सुनक द्वारा गुरुवार को सिविल सेवकों की शिकायतों में स्वतंत्र जांचकर्ता वकील एडम टॉली द्वारा पांच महीने की जांच के निष्कर्ष प्राप्त करने के एक दिन बाद आया है।

49 साल के डोमिनिक राब पर कई बार कथित रूप से कर्मचारियों के प्रति अक्खड़ व्यवहार प्रदर्शित करने की कई औपचारिक शिकायतें मिली हैं। जिसके कारण प्रधानमंत्री सुनक ने उनके खिलाफ नवंबर में एक स्वतंत्र जांच शुरू की थी।

राब के इस्तीफे का मतलब है कि अक्टूबर में सुनक के बतौर प्रधानमंत्री डाउनिंग स्ट्रीट में प्रवेश करने के बाद से तीसरे वरिष्ठ मंत्री ने अपने व्यक्तिगत आचरण को कारण मंत्रीमंडल से इस्तीफा  दिया है।

टॅग्स :ब्रिटेनLondonऋषि सुनक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा