लाइव न्यूज़ :

ब्राजील के अमेजन में पर्यटकों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत

By अंजली चौहान | Updated: September 17, 2023 07:27 IST

यह दुर्घटना राज्य की राजधानी मनौस से लगभग 400 किमी (248 मील) दूर बार्सिलोस प्रांत में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देब्राजील में विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त विमान में अमेरिकी पर्यटक सवार हादसे में कुल 14 लोगों की मौत

ब्रा‍जिलिया: ब्राजील के उत्तरी अमेजन में पर्यटकों से भरा विमान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में विमान के चालक समेत कुल 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि विमान में 12 अमेरिकी यात्री सवार थे और दो क्रू मेंबर्स जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना राज्य की राजधानी मनौस से लगभग 400 किमी (248 मील) दूर बार्सिलोस प्रांत में हुई।

घटना की जानकारी देते हुए अमेजनस राज्य के गवर्नर विल्सन लीमा ने कहा कि शनिवार को बार्सिलोस में विमान दुर्घटना के शिकार हुए 12 यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों की मौत पर मुझे गहरा अफसोस है। हमारी टीमें आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू से ही काम कर रही हैं। मेरी सहानुभूति और प्रार्थनाएं उनके परिवारों और दोस्तों के साथ हैं।

गौरतलब है कि इस एम्ब्रेयर पीटी-एसओजी विमान ने अमेजन मनौस से उड़ान भरी थी। विमान ने भारी बारिश के बीच ही लैंडिंग की कोशिश की तभी हादसा हो गया और इसमें सवार 14 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल हादसे की जांच जारी है।

हादसे के बाद मनौस एयरोटैक्सी एयरलाइन ने एक बयान जारी कर पुष्टि की कि एक दुर्घटना हुई थी और वह जांच कर रही थी लेकिन मौतों या चोटों के बारे में कोई विवरण नहीं दिया।

बयान में कहा गया है कि हम इस कठिन समय में शामिल लोगों की गोपनीयता के सम्मान पर भरोसा करते हैं और जांच आगे बढ़ने पर सभी आवश्यक जानकारी और अपडेट प्रदान करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

टॅग्स :Brazilविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतSukhoi-30 Crash: असम में वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में नागपुर के पायलट की मौत, इलाके में पसरा मातम

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट