लाइव न्यूज़ :

Brazil Floods: ब्राजील में बाढ़ से भारी तबाही, 70000 लोग बेघर, 57 से ज्यादा मौतें, अभी भी कई लापता

By आकाश चौरसिया | Updated: May 5, 2024 17:16 IST

ब्राजील में आई बाढ़ से हजारों लोग अब तक बेघर हो चुके हैं, जबकि अभी भी कई लापता हैं। इसके साथ जो रिपोर्ट सामने आई है, वो काफी चौंकाने वाली है, क्योंकि 57 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देब्राजील में भारी तबाही का मंजर, वीडियो के द्वारा आया सामने70 हजार लोग घर से बाहर निकलने के लिए मजबूरइसके अलावा अभी भी कई लोग लापता हैं

ब्रासीलिया: ब्राजील में हुई मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 57 लोगों की जान जा चुकी है और 70,000 लोगों को घर से बेदखल होने के लिए मजबूर हैं। शनिवार को देश की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने इस बात की जानकारी साझा की है। हालांकि, अभी भी बहुत सारे लोग लापता हैं, जबकि 74 से ज्यादा लोगों को गंभीर रूप से चोट पहुंची। दूसरी ओर रियो डि जेनरियो में पानी का स्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है, शहर में बांधों और जल निकासी प्रणालियों पर दबाव डालने के साथ-साथ आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण शहर पोर्टो एलेग्रे में व्यापार में बाधा उत्पन्न हो रही है। 

ब्राजील की नागरिक सुरक्षा रिपोर्ट में उल्लिखित आंकड़ों के अनुसार, देश में भारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण 370 से अधिक लोग लापता हैं। बाढ़ ने कुल मिलाकर देश की 281 नगर पालिकाओं को प्रभावित किया।

गुइबा नदी, जो शहर से होकर बहती है। वहां पर भी 5.04 मीटर (16.5 फीट) की ऐतिहासिक ऊंचाई पर है, जो 4.76 मीटर से काफी ऊपर है जो 1941 की विनाशकारी बाढ़ के बाद से एक रिकॉर्ड के रूप में कायम थी।

ब्राजील में हुई भारी बारिश से ब्राजील में तबाही का ऐसा मंजर देखने को मिल रहा है, जिसमें उरुगवे और अर्जेंटीना से लगने वाले बॉर्डर भी प्रभावित हुआ। इसके साथ ही भूस्खलन और बारिश से एक डैम भी टूट गया। वहीं, हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट भी इसी तरह का सामना कर रहा और यह भी किसी भी वक्त ढहने की कगार पर है।  

पोर्टो एलेग्रे शहर में आने वाले अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को भी बंद कर दिया गया है, क्योंकि यह भी बुरी तरह बाढ़ से प्रभावित हुआ। वहीं, गुइबा नदी का पानी सड़कों पर आ चुका है। 

टॅग्स :Brazilभूस्खलनlandslide
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

क्राइम अलर्टकिश्तवाड़ के हस्ती पुल इलाके में लैंडस्लाइड, 50-60 भेड़-बकरियों की मौत

ज़रा हटकेबारामूला में पहाड़ खिसका, सड़क पर मची भगदड़, डरावना VIDEO वायरल

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा