लाइव न्यूज़ :

बोरिस जॉनसन ने मोदी की शून्य उत्सर्जन प्रतिबद्धता की सराहना की

By भाषा | Updated: November 2, 2021 15:24 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

ग्लासगो, दो नवंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य प्राप्त करने और 2030 तक भारत की आधी ऊर्जा नवीकरणीय ऊर्जा से प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जलवायु प्रतिबद्धताओं का स्वागत किया है।

ग्लासगो में सोमवार को ‘वर्ल्ड लीडर्स समिट’ में प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार 2070 तक देश की ऊर्जा खपत को संतुलित करने के शून्य उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत के लक्ष्य की घोषणा की।

मोदी ने राष्ट्रीय प्रतिबद्ध योगदान (एनडीसी) के तहत गैर जीवाश्म ईंधन ऊर्जा क्षमता को 450 गीगा वाट से बढ़ाकर 500 गीगा वाट करने की घोषणा की। मोदी ने कहा, ‘‘भारत 500 गीगा वाट गैर जीवाश्म ईंधन क्षमता 2030 तक हासिल करेगा। भारत 2030 तक अपनी ऊर्जा जरूरतों का 50 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा से प्राप्त करेगा। भारत अब से 2030 के बीच अनुमानित कार्बन उत्सर्जन में एक अरब टन की कटौती करेगा। भारत कार्बन की गहनता में 45 प्रतिशत तक कटौती करेगा और 2070 तक शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये पांच संकल्प जलवायु कार्रवाई के लिए भारत का अभूतपूर्व योगदान होगा।’’

सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन में मोदी के संबोधन के बाद बोरिस जॉनसन ने ट्विटर पर कहा, ‘‘भारत ने 2030 तक अपनी आधी ऊर्जा नवीकरणीय ऊर्जा से प्राप्त करने की महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की है। जलवायु परिवर्तन पर योगदान की दिशा में इससे कार्बन उत्सर्जन में एक अरब टन की कमी आएगी।’’

जॉनसन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार भारत के लिए शून्य उत्सर्जन लक्ष्य की प्रतिबद्धता जताई है, यानी दुनिया की 90 फीसदी अर्थव्यवस्था अब इस लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है। ब्रिटेन भारत के साथ और भी अधिक प्रगति करने के लिए काम करेगा, जिसमें स्वच्छ हरित पहल के माध्यम से हमने आज सीओपी26 पर चर्चा की।’’

‘नयी ब्रिटेन-भारत ग्रीन गारंटी’ संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में जॉनसन द्वारा घोषित भारत भर में हरित परियोजनाओं के लिए 75 करोड़ पौंड जोड़ने के लिए तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर